
कर्नाटक से दिल्ली जा रहे किसानों को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया, अयोध्या जाने का बोलकर ट्रेन में बैठे थे; सिद्धारमैया भड़के
AajTak
MP News: किसानों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतारकर पुलिस रेलवे स्टेशन के नजदीक चांदगढ़ इलाके के एक मैरिज हॉल में रखा है. aajtak के पहुंचने पर हिरासत में लिए गए किसानों ने छत से नारेबाजी शुरू कर दी.
कर्नाटक से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उताकर हिरासत में ले लिया है. आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले किसान ट्रेन में अयोध्या जाने का बोलकर बैठे थे. इसी बीच इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर देर रात एमपी पुलिस ने उन्हें भोपाल स्टेशन पर उतार लिया.
दरअसल, राजधानी नई दिल्ली में 13 फरवरी से शुरू किसान आंदोलन हो रहा है. ऐसे में कर्नाटक एक्सप्रेस से राष्ट्रीय राजधानी के लिए निकले किसानों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया. करीब 66 किसानों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतारकर पुलिस नजदीक स्थित चांदबढ़ इलाके के एक मैरिज हॉल में रखा है. aajtak के पहुंचने पर हिरासत में लिए गए किसानों ने छत से नारेबाजी शुरू कर दी.
भोपाल पुलिस के डीसीपी जोन-1 का कहना है कि नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन और आंदोलन पर निषेधाज्ञा को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक के कुछ प्रदर्शनकारियों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर विनम्रतापूर्वक रोका गया है. इस दौरान कोई अनुचित व्यवहार या बल प्रयोग नहीं हुआ. सभी प्रदर्शनकारी सुरक्षित हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं.
CM सिद्धारमैया ने MP और केंद्र सरकार को घेरा
कर्नाटक के किसानों को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मध्य प्रदेश सरकार की निंदा की है. साथ ही सभी किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की है. सीएम सिद्धारमैया ने एक बयान जारी करके कहा, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हुबली के किसानों की गिरफ्तारी अत्यधिक निंदनीय है. मैं मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश सरकार हमारे राज्य के गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा करे और उन्हें कल दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अनुमति दे. हालांकि, गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश सरकार ने की हैं, लेकिन यह साफ है कि इस कृत्य के पीछे आपराधिक दिमाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार है.किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए
उन्हें गिरफ्तार कर डराने-धमकाने से किसानों के संघर्ष को दबाया नहीं जा सकता. इस तरह के दमन से और अधिक किसान सड़कों पर उतर सकते हैं, लेकिन धरती के बेटे-बेटियों का संघर्ष बंद नहीं होगा. अगर केंद्र सरकार वास्तव में शांति और व्यवस्था की परवाह करती है, तो उसे तुरंत किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए, न कि उन पर दमन और क्रूरता करके उन्हें चुप कराना चाहिए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








