
कर्नाटक: विवादों के बीच IAS रोहिणी और IPS रूपा का तबादला, सोशल मीडिया पर हुई थी भिड़ंत
AajTak
कर्नाटक में दो महिला नौकरशाहों आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी के बीच चल रहे विवाद के दौरान अब दोनों के तबादले की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अगले आदेशों तक आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी तबादला कर दिया गया है. वहीं आईपीएस रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी तबादला कर दिया गया है.
कर्नाटक में दो महिला नौकरशाहों आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी के बीच चल रहे विवाद के दौरान अब दोनों के तबादले की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अगले आदेशों तक आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी तबादला कर दिया गया है. हालांकि अभी दोनों को कहीं भी तैनाती नहीं मिली है. वहीं आईपीएस रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी तबादला कर दिया गया है. बता दें कि बीते रविवार को जब डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं उसके बाद लोग काफी हैरान हुए. रूपा ने तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया कि सिंधुरी ने तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें खुद भेजी थीं. रूपा ने सिंधुरी पर 19 आरोप लगाए. तो दूसरी तरफ सिंधुरी ने बीते रविवार को बयान जारी कर कहा कि रूपा उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं.कर्नाटक सीएम तक पहुंची लड़ाई! इतना ही नहीं IPS डी. रूपा ने IAS अफसर रोहिणी सिंधुरी की लड़ाई को लेकर कर्नाटक से राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने भी ट्वीट किया. वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी नाराजगी जताई और सेवा नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में नौकरशाहों के बीच जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भारत भर के नौकरशाहों को अपने व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करने की सलाह देने का आग्रह करता हूं. उनके व्यक्तिगत विचार और प्राथमिकताएं अक्सर सरकारों के कामकाज में बाधा डालती हैं. इतना ही नहीं कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हम चुप नहीं बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वे दोनों इतना बुरा बर्ताव कर रही हैं, ऐसा व्यवहार तो आम लोग सड़कों पर भी नहीं करते. ये बहुत बुरा व्यवहार है. उन्हें अपने व्यक्तिगत मुद्दों पर जो भी करना है करें, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री भी इसके बारे में जानते हैं.कौन हैं IAS रोहिणी सिंधुरी और IPS डी रूपा रोहिणी सिंधुरी, कर्नाटक कैडर, 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. वह अभी तक कई पदों पर काम कर चुकी हैं. इस वक्त वह तबादला होने से पहले हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त के तौर पर काम कर रही थीं. इसके अलावा डी रूपा की बात करें, तो वह कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम में एमडी के रूप में काम कर रही थीं. जिनका भी तत्काल तबादला कर दिया गया है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









