
कर्नाटक: लड़की से बात करने पर छात्र से मारपीट, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज
AajTak
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. यादगिरी नगर पुलिस स्टेशन में शिवकुमार, तायप्पा, मल्लू, अंबरीश और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 307, 323, 341, 342, 363, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि सभी आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं.
कर्नाटक के यादगिरी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के एक छात्र वाहिद रहमान पर हमला कर दिया. हमला उस समय हुआ जब छात्र 18 मार्च को परीक्षा के बाद कॉलेज से घर लौट रहा था. आरोप है कि गोगी मोहल्ले के पास नौ बजरंग दल कार्यकर्ताओं के एक गुट ने उस पर हमला कर दिया. आरोपी के साथ बर्बरता की गई है. उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं.
पीड़ित के बयान के मुताबिक, वह फोन पर छवि नाम की लड़की से बातचीत कर रहा था. हालांकि लड़की का हमला करने वाले कार्यकर्ताओं से कोई संबंध नहीं था. आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को जबरन उठाकर एक कमरे में पांच घंटे तक बंद रखा और उसके साथ मारपीट की. उन्होंने कथित तौर पर चाकू भी लहराया और जान से मारने की धमकी दी. उससे यह सवाल पूछे गए कि वह लड़की के साथ बातचीत क्यों कर रहा है.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. यादगिरी नगर पुलिस स्टेशन में शिवकुमार, तायप्पा, मल्लू, अंबरीश और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 307, 323, 341, 342, 363, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि सभी आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं.
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है. फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









