
कर्नाटक में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, अस्पताल से अगवा नवजात 24 घंटे में बरामद
AajTak
कर्नाटक पुलिस ने बच्चा चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए जिला अस्पताल से अगवा किए गए डेढ़ महीने के शिशु को महज 24 घंटे के भीतर छुड़ा लिया. इस मामले में आरोपी महिला, उसके पति, साथी और खरीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कर्नाटक के बल्लारी जिले में पुलिस ने जिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मां के शौचालय जाते ही आरोपी महिला उसका बच्चा लेकर फरार हो गई थी. महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया. आरोपी महिला शमीम, उसके पति इस्माइल, साथी बाशा और खरीदार बसवराज महंतप्पा को गिरफ्तार किया गया है.
बल्लारी की पुलिस अधीक्षक शोभा रानी ने रविवार को बताया कि शमीम और इस्माइल ने अपने साथी बाशा के साथ मिलकर शुक्रवार को बच्चे का अपहरण किया था. इसके बाद बच्चे को तोरणगल्लू निवासी बसवराज महंतप्पा को बेच दिया गया. 19 साल से निःसंतान बसवराज महंतप्पा कानूनी तौर पर बच्चा गोद लेने की कोशिश में बार-बार नाकाम हो रहा था.
इसी बीच उसने स्वयंभू नीम हकीम बाशा से संपर्क किया, जिसने उसे अवैध तरीके से बच्चा दिलाने का आश्वासन दिया. ये घटना उस समय हुई जब बेनाकल्लू गांव की श्रीदेवी, अपने नवजात शिशु का टांका हटवाने और जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए जिला अस्पताल आई थीं. अस्पताल में शमीम ने उससे कहा कि जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम कार्यालय से जारी होगा.
इसी बहाने उसने विश्वास जीत लिया. श्रीदेवी शौचालय जाने के लिए थोड़ी देर के लिए बाहर गईं. इस दौरान उन्होंने अपना बच्चा शमीम की देखरेख में छोड़ दिया. मौके का फायदा उठाकर शमीम तुरंत बच्चे को लेकर फरार हो गई. इसके बाद घबराई श्रीदेवी ने तत्काल ब्रूसपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई.
एसपी शोभा रानी के नेतृत्व कई पुलिस टीमों का गठन किया गया. तेजी से कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर शनिवार रात तक बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ. शमीम की मां जैनबी बच्चा चुराने का काम करती थी. उसके खिलाफ पहले भी एक मामले में दोषी करार दिया गया था.
पुलिस अब इस गिरोह की गहरी पड़ताल कर रही है कि कहीं ये लोग और मामलों में तो शामिल नहीं हैं. एसपी का कहना है कि इस वारदात में संगठित गिरोह की सक्रियता के संकेत मिल रहे हैं. आरोपी कैसे अस्पताल तक पहुंचकर मां का विश्वास जीतने में कामयाब हुए और फिर बच्चे को अवैध सौदेबाज़ी में इस्तेमाल किया, यह पूरे नेटवर्क का हिस्सा लगता है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







