
कर्नाटक में प्री-मॉनसून बारिश से तबाही, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद, कई लोगों की गई जान
AajTak
मई के मौसम में इस बार हुई बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. कर्नाटक में प्री मॉनसून बारिश की गतिविधियों से किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल तबाह हो गई. वहीं, कई लोगों की जान चली गई.
Weather Update Karnataka: इस साल मई के महीने में भीषण गर्मी के बीच बेमौसम बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थीं. देशभर में मई के महीने में बेमौसम बारिश के चलते गर्मी से राहत तो रही, लेकिन किसानों को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ा. उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के कई राज्यों के किसानों की फसलें बारिश के चलते बर्बाद हो गईं. कर्नाटक में प्री मॉनसून की बारिश के चलते 16 जिलों में 9398 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है.
जान-माल को भारी नुकसान इस बार मई के महीने में साउथ आंतरिक कर्नाटक में 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. वहीं, नॉर्थ आंतरिक कर्नाटक में 21 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. इस बारिश के चलते 21 जिलों में 10067 हेक्टेयर बागवानी फसलें प्रभावित हुई हैं. वहीं, 800 घरों को नुकसान पहुंचा है. इस बारिश के चलते 30 लोगों की जान चली गई और 338 जानवरों की भी मौत हो गई.
कर्नाटक में आने वाले दिनों के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 05 जून को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते बेंगलुरु में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
मौसम विभाग की मानें तो आज मैसूर में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. IMD की मानें तो इस हफ्ते मैसूर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री ही दर्ज किया जाएगा. वहीं, पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं.
बेलगाम में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, आज बेलगाम में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. कल भी बेलगाम में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. 08 जून से बेलगाम में बारिश की गतिविधियां बंद हो सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो बेलगाम में इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









