
कर्नाटक में तेजी से फैल रहा डेंगू, बेंगलुरु में सामने आए 80 नए केस, अब तक 6 की मौत
AajTak
कर्नाटक में डेंगू के मामले डराने वाले हैं, क्योंकि इस साल अब तक राज्य में डेंगू के 7 हजार केस सामने आ चुके हैं. राज्य में 6 जुलाई तक 7 हजार 6 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. सिर्फ बेंगलुरु में डेंगू के 1 हजार 908 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु डेंगू ने कहर मचा दिया है. यहां 7 जुलाई को डेंगू के 80 नए केस दर्ज किए गए हैं. पूरे राज्य की बात की जाए तो कर्नाटक में 7 जुलाई को 159 नए केस दर्ज किए गए हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि डेंगू के कारण पूरे राज्य में अब तक 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है.
कर्नाटक में डेंगू के मामले इसलिए भी डराने वाले हैं, क्योंकि इस साल अब तक राज्य में डेंगू के 7 हजार केस सामने आ चुके हैं. राज्य में 6 जुलाई तक 7 हजार 6 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. सिर्फ बेंगलुरु की बात करें तो यहां 6 जुलाई तक डेंगू के 1 हजार 908 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं.
दूसरे शहरों में भी बढ़ रहे मरीज
सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं कर्नाटक के दूसरे जिलों में भी डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. चिकमगलुरु में 521, मैसूर में 496 तो वहीं हावेरी में अब तक 481 मामले सामने आए हैं. वहीं, धारवाड़ में 289 तो चित्रदुर्ग में भी डेंगू के 275 केस सामने आ चुके हैं. डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने के साथ-साथ लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की अपील की है.
कैसे फैलता हैं डेंगू
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है. डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है. डेंगू में शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं. इसमें मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है, वरना समय पर इलाज ना मिलने के कारण मरीज की जान भी जा सकती है. डेंगू के लक्षणों को पहचानकर ही इसका इलाज किया जा सकता है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









