
कर्नाटक में जारी रहेगा पसमांदा मुसलमानों का आरक्षण, गृह मंत्री ने किया वादा: जमीयत
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह से मुस्लिमों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है. उस मुलाकात के दौरान जमीयत ने कर्नाटक में मुस्लिमों को मिलने वाले आरक्षण का मुद्दा उठाया. अब जमीयत उलेमा ए हिंद की तरफ से दावा हुआ है कि गृह मंत्री ने कर्नाटक में पसमांदा मुसलमानों का आरक्षण जारी रखने की बात कही है.
गृह मंत्री अमित शाह से मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है. उस मुलाकात के दौरान हेट स्पीच से लेकर मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाया गया है. जोर देकर कहा गया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. डेढ़ घंटे की इस बैठक के दौरान कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अमित शाह के सामने अपने विचार रखे.
14 मुद्दों पर हुई अमित शाह से बातचीत
जानकारी के लिए बता दें कि जमीयत उलेमा ए हिंद, खुसरो फाउंडेशन, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को गृह मंत्री से मुलाकात की. रामनवमी के पर्व पर हुई हिंसा, कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण खत्म किए जाना, मदरसों की स्वतंत्रता और समान नागरिक संस्था जैसे 14 मुद्दों पर बातचीत हुई. बैठक के बाद आजतक से बात करते हुए जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रवक्ता नियाज़ फारुकी ने कहा कि अमित शाह बीजेपी नेता की तरह नहीं बल्कि देश के गृहमंत्री की तरह मिले. उन्होंने हमारी सारी बातें सुनी और आश्वासन दिया. गृह मंत्री ने कहा पसमांदा मुसलमानों को मिलने वाला आरक्षण कर्नाटक में जारी रहेगा और इस बाबत कानून मंत्रालय से स्पष्टीकरण जल्दी ही आएगा.
370 का मुद्दा भी उठाया गया
वैसे मुस्लिमों के डेलिगेशन ने बीजेपी नेताओं द्वारा हेट स्पीच के मामलों में कार्रवाई की मांग भी की. जोर देकर कहा गया कि सख्त एक्शन होना चाहिए जिससे समाज में एक संदेश जाए. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा भी अमित शाह के सामने उठाया. उनकी तरफ से इसका खुलकर विरोध किया गया और अपने तर्क भी रखे गए. अब इस विरोध पर गृह मंत्री का क्या रुख रहा, स्पष्ट नहीं. मुलाकात के दौरान अनुच्छेद 370 हटाए जाने का भी विरोध किया गया और कहा गया कि इसे गलत तरीके से हटाया गया.
बताया जा रहा है कि मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने समलैंगिकता का भी खुलकर विरोध किया और सरकार से अपील हुई कि वो कोर्ट में भी अपना रुख खिलाफ में ही रखे. अभी के लिए इस मुलाकात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. ग़ृह मंत्रालय ने भी कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








