
कर्नाटक में चढ़ा सियासी पारा, डीके सुरेश ने बेंगलुरु ग्रामीण में निकाला रोड शो... जुटी समर्थकों की भीड़
AajTak
कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार डीके सुरेश रोड शो करते हुए जनता को संबोधित कर रहे थे. भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम था. इसी दौरान पुलिस आई, तो कांग्रेस नेता ने पुलिस को आवाज लगाते हुए ट्रांसफर करवाने की धमकी दे डाली.
देश के साथ कर्नाटक में भी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल राजनीतिक हो गया है. सभी दलों के प्रत्याशी अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इसी कड़ी में बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डीके सुरेश (DK Suresh), भी शुक्रवार शाम को चुनावी अभियान में पहुंचे थे. उन्होंने रामनगर में रोड शो के दौरान जनता को संबोधित किया. उनके रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी.
कौन हैं डीके सुरेश?
डीके सुरेश कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के छोटे भाई हैं. वो कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से सांसद हैं. कर्नाटक से वही कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं.
2013 में शुरू हुई सियासी पारी
1 अप्रैल 1966 को कर्नाटक के रामनगर जिले के कनकपुरा में जन्मे डीके सुरेश की सियासी पारी 2013 में शुरू हुई थी.
दरअसल, तब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद 21 मई 2013 को हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने डीके सुरेश को उम्मीदवार बनाया. इस उपचुनाव में जीतकर डीके सुरेश पहली बार लोकसभा पहुंचे थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








