
कर्नाटक में कांग्रेस का 'AAP मॉडल', चुनावी मौसम में मुफ्त बिजली का वादा
AajTak
कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से चुनाव के लिए पहली गारंटी का ऐलान कर दिया गया है. पार्टी मुफ्त में बिजली देने की तैयारी कर रही है. अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा हुआ है.
इस साल के अंत में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव को देखते हुए दोनों कांग्रेस और बीजेपी अभी से जमीन पर सक्रिय हो गई हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस की तरफ से पहली गारंटी का भी ऐलान कर दिया गया है. कहा गया है कि कर्नाटक में लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. पार्टी ने इसे अपनी पहली गारंटी कहा है. इससे पहले दूसरे कुछ राज्यों में भी कांग्रेस की तरफ से ऐसा ऐलान किया जा चुका है. इसे आम आदमी पार्टी मॉडल के रूप में देखा जाता है.
केजरीवाल की राह पर कांग्रेस?
कांग्रेस ने जानकारी दी है कि कर्नाटक में उसकी तरफ से प्रजा धवानी यात्रा की शुरुआत की जा रही है. उस यात्रा के दौरान गुरुहा ज्योति योजना का जमकर प्रचार किया जाएगा. इसी योजना के दम पर सरकार बनने के बाद पार्टी मुफ्त बिजली देने की तैयारी कर रही है. पार्टी का तर्क है कि इस समय राज्य में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, हर चीज महंगी हो रही है, ऐसे में जनता को पूरा हक है कि उसे ऐसी सरकार मिले जो उसके हितों के बारे में सोचे, उन्हें सोचकर ही कोई योजना बनाए. इस ऐलान के बारे में प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि अपनी पहली गारंटी के जरिए 300 यूनिट बिलजी हर घर को दी जाएगी, ये गारंटी ही बताती है कि हम हर घर को रोशन करने का काम करेंगे. इसी कड़ी में पूर्व सीएम सिद्धरमैया ने बोला कि इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब या पिछड़ों को नहीं मिलेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाएगा.
क्या है दिल्ली मॉडल?
अब कांग्रेस ने जो ऐलान कर्नाटक में किया है, इसी तरह का ऐलान दूसरे राज्यों में भी देखने को मिला है. राजनीतिक गलियारों में इस दिल्ली मॉडल कहा जा रहा है क्योंकि आप संयोयक अरविंद केजरीवाल ने इसी फ्री बिजली, अच्छी स्कूली शिक्षा और बढ़िया स्वास्थ्य इंतजामों के दम पर दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है, पंजाब में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है और गुजरात में भी कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने का काम किया है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








