
कर्नाटक: बेंगलुरु में किसने लगाए PayCM के पोस्टर्स? सीएम बसवराज बोम्मई नाराज, FIR भी दर्ज
AajTak
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में PayCM के पोस्टर्स लगे. इसपर विवाद होने के बाद इनको हटा दिया गया. पोस्टर्स पर बात करते हुए सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि इन पोस्टर्स के पीछे कौन हैं इसका जल्द पता लगाया जाएगा. मामले में FIR दर्ज हो गई है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को लगे कुछ पोस्टर्स पर बवाल हो गया. इन पोस्टर्स में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई की फोटो लगाकर उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे. पोस्टर पर ऊपर PayCm लिखा था, नीचे एक क्यूआर कोड था. इस पोस्टर के जरिए आरोप लगाया गया कि बसवराज बोम्मई सरकार कॉन्ट्रैक्ट के बदले 40 फीसदी कमीशन लेती है. इन पोस्टर्स के कर्नाटक में लगने के बाद राज्य सरकार एक्शन में आई. अब अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. वहीं कर्नाटक सीएम इन पोस्टर्स पर नाराज है और उन्होंने इसे संगठित साजिश बताया है.
सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह एक संगठित साजिश है, जिसमें कर्नाटक और मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई. मैंने इस मामले में केस रजिस्टर करने को कहा है. इस साजिश के पीछे कौन है इसकी जांच की जाएगी. ऐसा करके राज्य की छवि को खराब किया गया. अब इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है.
सीएम बोम्मई ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ यह कैंपेन बिल्कुल फर्जी है. लोगों को भी पता है कि इस कैंपेन को कौन चला रहा है.
पोस्टर्स में क्या था?
लगाए गए पोस्टर्स में बसवराज बोम्मई की तस्वीर लगी हुई थी. इसपर लिखा था कि यहां 40 फीसदी लिया जाता है. इसके साथ एक क्यूार कोड लगा था. इसपर स्कैन करने पर एक वेबसाइट का पेज खुलता था. इसे कांग्रेस ने घूस लेन-देन से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के लिए शुरू किया था.
पोस्टर्स ऐसे वक्त में सामने आए हैं जब कांग्रेस मौजूदा सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है. कांग्रेस का दावा है कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के बदले लोगों से कमीशन ली जा रही थी. कॉन्ट्रेक्टर्स के एक समूह ने पिछले दिनों यह शिकायत भी की थी. दावा था कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए उनको 40 फीसदी तक कमीशन देना पड़ता है. इन आरोपों को सरकार ने नकार दिया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







