
कर्नाटक: बीजेपी MLA भरत शेट्टी का विवादित बयान, बोले- संसद के अंदर राहुल को मारना चाहिए थप्पड़
AajTak
कर्नाटक बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाषण के दौरान हिंदुओं के बारे में की टिप्पणी को लेकर उन्हें संसद के अंदर गाल पर थप्पड़ मारा जाना चाहिए. बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि वह जहां जाते हैं. उन क्षेत्रों के हिसाब से अपने धार्मिक रुख को बदल लेते हैं.
कर्नाटक के बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने लोकसभा में भाषण के दौरान हिंदुओं के बारे में की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की है. भाजपा विधायक ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.
बीजेपी विधायक ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल कथित हिंदू विरोधी नीति के लिए उन्हें संसद के अंदर गाल पर थप्पड़ मारा जाना चाहिए. उन्होंने ये टिप्पणी सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा में बोलते हुई की थी.
'भगवान शिव ने खोल दी तीसरी आंख तो'
भरत शेट्टी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि वह जहां जाते हैं. उन क्षेत्रों के हिसाब से अपने धार्मिक रुख को बदल लेते हैं. वह (राहुल) खुद को गुजरात में भगवान शिव के भक्त, तमिलनाडु में खुद को नास्तिक और केरल में खुद को एक धर्मनिपेक्षवादी के रूप में प्रस्तुत करते हैं. वह यह नहीं जानते कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोली दी तो वह भस्म हो जाएंगे.
भविष्य में हिंदुओं को हो सकता है खतरा: BJP नेता
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, चुनाव में कांग्रेस 99 सीटें जीतने के बावजूद. इसको अपनी महान उपलब्धि मान रहे हैं. बीजेपी नेता ने उन पर "हिंदू विरोधी नीति" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और चिंता व्यक्त की कि ऐसे नेतृत्व के कारण हिंदुओं को भविष्य में खतरों का सामना करना पड़ेगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








