
कर्नाटक: प्रोफेसर ने छात्र को बोला था 'आतंकवादी', मंत्री बोले- ये कोई गंभीर मुद्दा नहीं
AajTak
कर्नाटक सरकार में शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी. जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था. सरकार ने उस पर कार्रवाई की है. प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है. मामला बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे तर्क दिया- हम आमतौर पर मंत्रियों के लिए रावण और शकुनि जैसे नामों का इस्तेमाल करते हैं. यह खबर क्यों नहीं बनती?
कर्नाटक में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा मुस्लिम छात्र को 'आतंकवादी' के नाम से बुलाने पर विवाद थम नहीं रहा है. हालांकि, मंगलवार को राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने इस विवाद को कम करने का प्रयास किया है. मंत्री बीसी नागेश ने कहा- 'यह एक छोटा मुद्दा है, लेकिन इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.'
उन्होंने आगे कहा- 'ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. प्रोफेसर को उस नाम (आतंकवादी) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. लेकिन मुझे यह भी लगता है कि यह कोई गंभीर बात नहीं है, क्योंकि कई बार हम छात्रों को 'रावण' और शकुनि तक कह देते हैं. हालांकि, यह कोई मुद्दा नहीं बनता है. एक खास समुदाय से ताल्लुक रखने वाला 'कसाब' नाम क्यों मुद्दा बन गया, मुझे नहीं पता. हालांकि, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और कार्रवाई की है, लेकिन मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि कुछ नाम राष्ट्रीय मुद्दा क्यों बन गए हैं.'
मंत्रियों के लिए रावण और शकुनि नाम का इस्तेमाल करते...
मंत्री ने यह भी कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी. जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था. दूसरा, सरकार ने उस पर कार्रवाई की है. प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है. मामला बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे तर्क दिया- हम आमतौर पर मंत्रियों के लिए रावण और शकुनि जैसे नामों का इस्तेमाल करते हैं. यह खबर क्यों नहीं बनती? क्या रावण नाम का सकारात्मक अर्थ है? नहीं, ऐसा नहीं होता है.
ऐसे शब्दों से युवा दिमाग को चोट पहुंचती है
नागेश ने दोहराया कि मैं तुलना नहीं कर रहा हूं. इसका इस्तेमाल कुछ राजनीतिक दल एक खास समुदाय के लिए कर रहे हैं. शिक्षक को उस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. युवा दिमाग को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








