
कर्नाटक: पत्नी के सामने महिला से रेप, धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, 7 लोगों के खिलाफ FIR
AajTak
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने उसकी अंतरंग तस्वीरों का उपयोग करके उसे ब्लैकमेल किया और उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा.
कर्नाटक (Karnataka) में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला को उसकी असहज तस्वीरों का उपयोग करके ब्लैकमेल करने और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने रेप किया और उसे बुर्का पहनने और माथे पर 'कुमकुम' नहीं लगाने के लिए मजबूर किया गया.
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी रफीक और उसकी पत्नी ने पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ यौन संबंध बनाए. उसके बाद उसकी अंतरंग तस्वीरें ले लीं, जिसके जरिए उसने पीड़ित महिला को ब्लैकमेल किया और कहा कि वह इस्लाम धर्म अपना ले.
'जातीय शब्दों का इस्तेमाल'
पुलिस ने कहा कि रफीक और उसकी पत्नी ने 2023 में महिला को बेलगावी में अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया और मांग की कि वह जो कुछ भी कहें उसका पालन करे. महिला ने आरोप लगाया कि पिछले साल जब वे तीनों एक साथ रहते थे, तो रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया था.
बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने कहा कि इसी महीने में दंपति ने कथित तौर पर महिला को 'कुमकुम' नहीं पहनने के लिए कहा और उसे बुर्का पहनने और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ जाति आधारित अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया.
यह भी पढ़ें: 'वो बेटी के पीछे पड़ गया था...' कर्नाटक में नेहा मर्डर केस में बोले पीड़ित पिता, लव जिहाद पर कही ये बात

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









