
कर्नाटक: धर्मस्थला में पुलिस ने मिटाए 15 साल के अज्ञात मौतों के रिकॉर्ड, RTI से खुलासा
AajTak
व्हिसलब्लोअर ने दावा किया है कि साल 1998 से 2014 के बीच उसे महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के शवों को दफनाने और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया गया था. उसका आरोप है कि इनमें से कई शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान थे.
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी पुलिस की तीखी आलोचना हो रही है. दरअसल, पुलिस ने स्वीकार किया है कि उसने 2000 से 2015 के बीच दर्ज अज्ञात मौतों के मामलों से जुड़े अहम रिकॉर्ड नष्ट कर दिए हैं. ये वही समयावधि है जब एक व्हिसलब्लोअर ने मंदिरों के शहर धर्मस्थला में बड़ी संख्या में महिलाओं और नाबालिगों के शव दफनाने के आरोप लगाए हैं. बता दें कि धर्मस्थला की साइट नंबर 6 पर खुदाई करने पर वहां से इंसानी कंकाल के अवशेष मिले हैं.
व्हिसलब्लोअर ने दावा किया है कि साल 1998 से 2014 के बीच उसे महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के शवों को दफनाने और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया गया था. उसका आरोप है कि इनमें से कई शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान थे.
जब एक RTI (सूचना के अधिकार) के तहत सवाल पूछा गया, तो पुलिस ने जवाब दिया कि शवों की पहचान के लिए जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, दीवारों पर लगे पोस्टर, नोटिस और तस्वीरें इस्तेमाल की गई थीं, उन्हें सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया है.
ये मामला तब और भी गंभीर हो गया जब एक RTI आवेदन में दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 174(ए) के तहत पिछले 15 वर्षों के दौरान दर्ज अज्ञात अप्राकृतिक मौत के मामलों की जानकारी मांगी गई. इसके जवाब में बेलथांगडी पुलिस स्टेशन के जनसूचना अधिकारी ने बताया कि मांगे गए रिकॉर्ड अब मौजूद नहीं हैं, क्योंकि उन्हें विभिन्न सरकारी नियमों और प्रक्रियाओं के तहत नष्ट कर दिया गया है.
हालांकि इस जवाब ने कानूनी विशेषज्ञों और नागरिक समाज संगठनों को हैरान कर दिया है. उनका कहना है कि पुलिस को ऐसे रिकॉर्ड खासकर अप्राकृतिक मौतों से जुड़े दस्तावेज़ नष्ट करने का कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि इनमें जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होती है.
चिंता की बात ये भी है कि दक्षिण कन्नड़ जिला कर्नाटक के सबसे अधिक डिजिटलीकरण वाले क्षेत्रों में से एक है. आलोचकों का सवाल है कि इतने संवेदनशील रिकॉर्ड को नष्ट करने से पहले उनका डिजिटलीकरण क्यों नहीं किया गया, खासकर जब इनमें अज्ञात मृतकों की जानकारी हो, जिनके परिवार अब भी उनकी खोज में हो सकते हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






