
कर्नाटक के रामनगर में राम मंदिर बनाने की योजना, सीएम योगी को आमंत्रित करेगी सरकार
AajTak
कर्नाटक के रामनगर जिले में सरकार राम मंदिर बनाने की योजना बना रही है. ऐसा माना जाता है कि भगवान राम अपने वनवास के दौरान वहीं रुके थे. योजना के मुताबिक कर्नाटक सरकार राम मंदिर के शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करेगी.
कर्नाटक सरकार रामनगर जिले में राम मंदिर बनाने की योजना बना रही है. ऐसा माना जाता है कि भगवान राम अपने वनवास के दौरान वहीं रुके थे. योजना के मुताबिक कर्नाटक सरकार राम मंदिर के शिलान्यास समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करेगी.
बता दें कि रामनगर जिले के प्रभारी मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से अयोध्या में श्री राम मंदिर की तर्ज पर रामदेवराबेट्टा में एक मंदिर बनाने के लिए एक विकास समिति गठित करने का आग्रह किया था.
दक्षिण की अयोध्या बनाने की मांग
बोम्मई और मुजराई मंत्री शशिकला जोले को लिखे पत्र में, उन्होंने मांग की थी कि कर्नाटक के रामनगर जिले में रामदेवराबेट्टा को दक्षिण भारत की अयोध्या के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. नारायण ने कहा कि रामदेवराबेट्टा में मुजरई विभाग की 19 एकड़ जगह का उपयोग कर श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए.
इस क्षेत्र को सुग्रीव ने किया स्थापित
उन्होंने कहा, 'क्षेत्र के लोगों में एक दृढ़ विश्वास है कि सुग्रीव ने रामदेवराबेट्टा को स्थापित किया था. जिले के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, रामदेवराबेट्टा को एक विरासत और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. इससे हमें अपनी संस्कृति को भी पोषण पर्यटन के रूप में चित्रित करने में मदद मिलेगी.'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







