
कर्नाटक के मंदिरों में होने वाली सलाम आरती का बदला जाएगा नाम, सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन
AajTak
टीपू सुल्तान के आत्मसमर्पण के बाद कर्नाटक के मंदिरों में सलाम आरती नाम की प्रथा शुरू हुई थी. पिछले कई महीनों से इस नाम को बदलने की मांग की जा रही है. कहा जा रहा है कि सलाम फारसी शब्द है, इसलिए इसे हटाना चाहिए. अब सरकार जल्द ही इस नाम को बदलने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकती है.
कर्नाटक सरकार के मंदिरों में होने वाली सलाम मंगलआरती का नाम बदलने पर विचार कर रही है. जानकारी के मुताबिक वह अब इसे देवतीगे आरती नाम दे सकती है. यह बदलाव कोल्लूर के मंदिर में देखने को मिलेगा. ऐसी किंवदंती है कि टीपू सुल्तान ने देवी के सामने अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिए था और उन्हें सलाम किया था. तभी से सलाम आरती की प्रथा शुरू हो गई. अब दक्षिणपंथियों ने नाम बदलने की मांग की है. सूचना है कि सरकार दो दिन में इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है.
चेलुवनारायण स्वामी मंदिर प्रशासन ने भी की थी मांग
कर्नाटक के मुजराई विभाग को इस साल मई महीने में मंड्या जिले के प्रसिद्ध चेलुवनारायण स्वामी मंदिर प्रशासन ने एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें बताया गया था कि यहां हर शाम को होने वाले अनुष्ठान का देवतीगे सलाम है. प्रशासन ने इसका नाम बदलकर संध्या आरती रखने की मांग की थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर प्रशासन ने प्रस्ताव में कहा कि सलाम फारसी शब्द है इसलिए मांड्या जिला धार्मिक परिषद ने जिला प्रशासन से इस शब्द को हटाकर उसकी जगह संध्या आरती रखा जाए. धार्मिक परिषद की मांग पर जिला प्रशासन ने उनका प्रस्ताव मुजराई विभाग भेज दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










