
कर्नाटक के बहाने बंगाल पर निशाना, अमित शाह ने ममता सरकार को घेरा, बोले-लिखकर ले लो...
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया टुडे ग्रुप के आयोजन इंडिया टुडे राउंडटेबल कर्नाटक के मंच से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला. अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं करने के लिए भी आलोचना की.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि करीब आ गई है. 10 मई को मतदान होना है और चुनावी नतीजे 13 मई को आएंगे. दक्षिण भारत के इस अहम राज्य में महज 19 दिन बाद वोटिंग होनी है. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को साउथ का गेट वे कहे जाने वाले बेंगलुरु पहुंचे थे. यहां उन्होंने आज तक के खास कार्यक्रम कर्नाटक राउंडटेबल-2023 (Karnataka Roundtable) में शिरकत की.
इंडिया टुडे राउंडटेबल कर्नाटक कार्यक्रम के दौरान सूबे के चुनाव से लेकर देश की सियासत पर भी चर्चा हुई और सियासी सवाल-जवाब का दौर भी चला. गृह मंत्री शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और साथ ही दिल्ली की अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को भी खूब घेरा. उन्होंने कहा कि विकास के लिए जरूरी है कि डबल इंजन की सरकार बने. केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार हो और राज्य में भी बीजेपी की सरकार बने.
अमित शाह ने केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं करने वाली राज्य सरकारों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं जो गरीब कल्याण की योजनाओं को सिर्फ इसलिए लागू नहीं करती हैं कि इसका श्रेय बीजेपी और पीएम मोदी को मिल जाएगा. गृह मंत्री शाह ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के साथ ही पं. बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को भी घेरा.
ये भी पढ़ें- 'हम राजीव गांधी की तरह...' शाह ने याद दिलाया तीन दशक पुराना वो किस्सा
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ जरूरतमंद नागरिकों को नहीं मिल पा रहा. गृह मंत्री ने कहा कि सीएम केजरीवाल को डर है कि इस योजना को लागू कर दिया तो पीएम मोदी की प्रसिद्धि बढ़ जाएगी. उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने किसान सम्मान निधि के लिए कहा.
ममता नहीं चाहती थीं कि किसानों के खाते में जाए चेक

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








