
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा की तबीयत खराब, बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती
AajTak
भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की ओर से स्टेटमेंट जारी कर बताया गया है कि उन्हें एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की ओर से स्टेटमेंट जारी कर बताया गया है कि उन्हें एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
बेंगलुरु के एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसएम कृष्णा को डॉ. सत्यनारायण मैसूर पल्मोनोलॉजी के एचओडी और डॉ. सुनील कारंत एचओडी की देखभाल में रखा गया है और एक व्यापक डॉक्टर्स की टीम देखरेख कर रही है. उन्हें मिनिमल रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया गया है. इसके अलावा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं.
मार्च 2017 में बीजेपी में हुए थे शामिल
यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एसएम कृष्णा मार्च 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. अमित शाह, अनंत कुमार और कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया था. कृष्णा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 29 जनवरी, 2017 को इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस में पांच दशक से ज्यादा वक्त बिता चुके 84 वर्षीय एसएम कृष्णा पहली बार 1968 में मांड्या से सांसद चुने गए थे. वह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. 1999 में उन्होंने कांग्रेस को कर्नाटक में जीत की दहलीज पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे.
मनमोहन सरकार में बने थे विदेश मंत्री
इसके बाद मनमोहन सिंह कैबिनेट में उन्होंने विदेश मंत्री का जिम्मा संभाला और फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहें. हालांकि 2012 में उन्हें पद से इस्तीफा देकर राज्य की राजनीति में वापसी की, लेकिन वहां कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार कर जेडीएस से पार्टी में आए सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बना दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








