
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का निधन, शिवकुमार ने स्थगित की यात्रा
AajTak
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है. आर ध्रुवनारायण के निधन के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने सभी यात्राएं स्थगित कर दी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं ने ध्रुवनारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का निधन हो गया है. कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. कर्नाटक कांग्रेस ने आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं.
बताया जाता है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण को आज सुबह-सुबह कार्डियक अरेस्ट आया. इसके बाद आर ध्रुवनारायण को उपचार के लिए तत्काल डीआरएमएस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. डीआरएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर मंजूनाथ ने बताया है कि उनको सीने में दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल लाया गया था.
डीआरएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर मंजूनाथ के मुताबिक आर ध्रुवनारायण को सीने में दर्द की शिकायत पर सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर ड्राइवर लेकर आया था. आर ध्रुवनारायण साल 2009 से 2019 तक कर्नाटक की चामराजनगर सीट से लोकसभा सदस्य रहे थे. कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर दलित नेताओं में गिने जाने वाले आर ध्रुवनारायण की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबियों में होती थी.
डीके शिवकुमार ने स्थगित की यात्रा
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवनारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया है. डीके शिवकुमार ने अपनी प्रजा ध्वनि यात्रा के तहत आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया है. डीके शिवकुमार की प्रजा ध्वनि यात्रा आज रामनगर में निर्धारित थी. प्रदेश में कांग्रेस की सभी यात्राएं टाल दी गई हैं. कर्नाटक कांग्रेस के कई दिग्गज नेता ध्रुवनारायण के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मैसूर जा रहे हैं.
दिग्गजों ने जताया शोक

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









