
कर्नाटक: उडुपी शहर में दो गुटों के बीच कार वॉर! बदमाशों ने आधी रात सड़क पर मचाया उत्पात
AajTak
घटना 18 मई की रात की है. इस घटना में एक युवक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की इस वीडियो को कर्नाटक बीजेपी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 25 मई को शेयर करते हुए सिद्धारमैया पर निशाना साधा है.
कर्नाटक के तटीय शहर उडुपी का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो गुटों के बीच भयंकर कार युद्ध होता नजर रहा है. इसके अवाला ईंट-पत्थर और हथियारों से भी युवक एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक घटना 18 मई की रात की है. इस घटना में एक कार की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अभी फरार चल रहे हैं. जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
उडुपी के एसपी डॉ अरुण ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच झड़प होती दिख रही है. इसके मद्देनजर 20 मई को उडुपी टाउन पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था. गरुड़ गिरोह से जुड़े आशिक और रकीब को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में कथित तौर पर शामिल 4 अन्य लोग फरार हैं. दो कारों को जब्त किया गया है. दो बाइक, एक तलवार और एक खंजर भी बरामद हुए हैं. आपसी किसी बात को लेकर इन लोगों में झगड़ा हुआ था.
बता दें कि घटना की इस वीडियो को कर्नाटक बीजेपी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 25 मई को शेयर करते हुए सिद्धारमैया पर निशाना साधा है. इस पोस्ट में बीजेपी ने लिखा, "कर्नाटक मॉडल! गैंगवार, युवतियों से बलात्कार, मारपीट, हत्या, बम विस्फोट, गांजा, अफ़ीम, रेव पार्टियाँ, पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे आदि. सिद्धारमैया सरकार द्वारा प्रशासन उग्रवादी, धर्मांध, ठग, बदमाश दबंगों को खुली छूट देने और पुलिस को कठपुतली बनाए जाने का ही परिणाम है कि आज अराजकता का माहौल बना हुआ है. यह कर्नाटक मॉडल है जो कांग्रेस देश को दिखा रही है."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










