
कर्नाटकः मैदान में फहराया जा रहा था तिरंगा, मंच के पीछे फिलीस्तीन का झंडा लहराने की कोशिश करते दिखे उपद्रवी
AajTak
जानकारी के मुताबिक, तुमकुर जिले के कुनिगल में जीकेबीएमएस स्कूल के मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था. इसी दौरान ये घटना सामने आई है. यहां मंच के पीछे उपद्रवियों को फिलिस्तीनी झंडा पकड़े देखा गया. स्थानीय निवासियों ने झंडे के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई और विरोध किया.
कर्नाटक के तुमकुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां कुनिगल के एक स्कूल में फिलिस्तीनी झंडा फहराने की खबर सामने आई है. सामने आया है कि कार्यक्रम के दौरान, पांच या छह व्यक्तियों ने मंच के पीछे फिलिस्तीनी झंडा फहराने की कोशिश की. उनके इस कोशिश का युवाओं के दूसरे समूह ने विरोध किया, जिसके कारण वे लोग घटनास्थल से भाग गए.
GKBMS स्कूल में हो रहा झंडारोहण समारोह जानकारी के मुताबिक, तुमकुर जिले के कुनिगल में जीकेबीएमएस स्कूल के मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था. इसी दौरान ये घटना सामने आई है. यहां मंच के पीछे उपद्रवियों को फिलिस्तीनी झंडा पकड़े देखा गया. स्थानीय निवासियों ने झंडे के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई और विरोध किया.
कुनिगल में पुलिस कर रही घटना की जांच बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और बाद में पुलिस को सूचित किया. पुलिस के करीब आते ही बदमाश इलाके से भाग गए. फ़िलिस्तीनी ध्वज फहराने की ये घटना तालुक प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई. घटना क्षेत्र कुनिगल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है. कुनिगल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
स्थानीय अधिकारियों ने लिया घटना पर संज्ञान स्थानीय अधिकारियों ने भी घटना पर तुरंत संज्ञान लिया और फिर स्थिति पर तुरंत ही नियंत्रण पा लिया. बाद में, ध्वजारोहण समारोह बिना किसी व्यवधान के आगे बढ़ा. बता दें कि गुरुवार को देशभर में गुरुवार को उत्साहपूर्वक भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीत गाए. कई स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









