
कर्नाटकः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के कॉलेज पर CBI का छापा
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बेंगलुरु स्थित एक शिक्षण संस्थान में सोमवार को सीबीआई ने छापा मारा. जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार ग्लोबल कॉलेज के संचालक हैं. जबकि उनकी बेटी ऐश्वर्या ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्टी सचिव हैं.
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बेंगलुरु स्थित एक शिक्षण संस्थान में सोमवार को सीबीआई ने छापा मारा. जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार ग्लोबल कॉलेज के संचालक हैं. इसी कॉलेज में छापे की कार्रवाई की गई है. इस दौरान सीबीआई ने कॉलेज के अधिकारियों से पूछताछ की है.
जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार ग्लोबल कॉलेज के अध्यक्ष हैं. जबकि उनकी बेटी ऐश्वर्या ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्टी सचिव हैं, जबकि उनकी पत्नी ट्रस्ट की मेंबर हैं.
इससे पहले प्रवर्तन विभाग (ED) ने डीके शिवकुमार और उनके भाई व सांसद डीके सुरेश को तलब किया था. भारत जोड़ो यात्रा के बीच समन की टाइमिंग को लेकर डीके शिवकुमार ने ईडी पर आरोप लगाया था.
डीके शिवकुमार ने कहा था कि मैंने उनसे बाद के लिए अनुरोध किया था, ताकि मैं बाद में उपस्थित हो सकूं. हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं. जब भी मुझे बुलाया गया, मैं उनके सामने उपस्थित हुआ. लेकिन फिर भी इस बार मुझे छूट नहीं दे रहे हैं. आमतौर पर जब हम समय मांगते हैं, तो वे कहते हैं कि वे समय नहीं दे सकते. मीडिया देख रहा है, आप लोग मुझे जारी समन की टाइमिंग जज कर सकते हैं."
ये भी देखें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









