
कर्ज में डूबे पिता ने कराया था बेटे को किडनैप, यहां से पैसा ऐंठने की थी प्लानिंग
AajTak
पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू झगड़े और 9 लाख का कर्ज चुकाने के इरादे से एक शख्स ने अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश रची. इसके बाद वह अपने ससुर से पैसा मांगने वाला था. उससे पहले ही पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया और आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गुजरात के सूरत शहर का है.
सूरत शहर के डिंडोली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जिग्नेश नगर सोसाइटी से 6 जुलाई को एक 5 साल का बच्चा गुम हो गया. बच्चे के पिता ताराचंद उत्तम पाटिल ने 7 जुलाई को डिंडोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. 5 साल के बच्चे विजय पाटिल के अपहरण का मामला दर्ज कर डिंडोली थाना पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी.
यह मामला बच्चे के अपहरण से जुड़ा था. लिहाजा डिंडोली पुलिस थाने की जांच में मदद करने के लिए सूरत क्राइम ब्रांच भी जुटी थी. बच्चे के गुम होने के तीन दिन बाद सूरत क्राइम ब्रांच और डिंडोली थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद 5 साल के बच्चे को महाराष्ट्र से सूरत की तरफ आ रही ट्रेन से बरामद कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने बच्चे का अपहरण करवाने में शामिल उसके ही पिता ताराचंद उत्तम पाटिल,बच्चे की बुआ ज्योति और उसके एक दोस्त करन को भी गिरफ्तार किया है.
ताराचंद उत्तम पाटिल ने 7 जुलाई को थाने में जो शिकायत दर्ज कराई थी. उसमें उसने बताया था कि 6 जुलाई की रात करीबन 9:30 बजे उसका बेटा घर से बाहर खेलने गया था और उसके बाद वह घर नहीं लौटा था. डिंडोली थाना पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया, मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया, लेकिन बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला.
मामला छोटे बच्चे से जुड़ा था. लिहाजा पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती थी. बच्चे को खोजने के लिए सूरत क्राइम ब्रांच भी डिंडोली थाना पुलिस की मदद में जुट गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए थे. सीसीटीवी में एक बच्चे को चिह्नित किया गया था और गुमशुदा हुए बच्चे के पिता ताराचंद पाटिल ने उस बच्चे को अपना ही बच्चा बताया था.
पुलिस बच्चे को खोजते खोजते उसके घर तक पहुंच गई, जो उसके मां-बाप ही निकले. बस यहीं से पुलिस को अपहरण हुए बच्चे के पिता पर शक हो गया था और फिर उससे पुलिस ने उल्टी पूछताछ शुरू की. पुलिस की पूछताछ में अपहरण हुए बच्चे के पिता ताराचंद पाटिल टूट गए. उसने अपनी करतूत को पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया था.
बच्चे के पिता ताराचंद पाटिल ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने बेटे का अपहरण करके उसे महाराष्ट्र अपनी बहन ज्योति के घर छोड़ दिया है. फिर क्या था पुलिस उस बच्चे को लेने के लिए महाराष्ट्र के लिए रवाना हो चुकी थी और जब बच्चा अपनी बुआ ज्योति और उसके दोस्त के साथ सूरत की तरफ ट्रेन में बैठकर आ रहा था. तभी उसे सूरत क्राइम ब्रांच और डिंडोली थाना पुलिस की टीम ने ट्रेन की कोच से ही बरामद कर लिया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








