
कर्ज, बीमा और साजिश... ऐसे खुला सूरत की डायमंड फैक्ट्री में 32 करोड़ के हीरों की चोरी का राज, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
सूरत की डायमंड फैक्ट्री से 32 करोड़ के हीरे की चोरी का राज़ खुल चुका है. पुलिस की जांच में सामने आया कि चोर कोई बाहरी बादमाश नहीं, बल्कि इस चोरी की पूरी साजिश कंपनी मालिक और उसके बेटों ने ही रची थी. ये कहानी आपको हैरत में डाल देगी.
Surat Diamond Factory Burglary: गुजरात के सूरत में एक डायमंड फैक्ट्री से 32 करोड़ के हीरे चोरी हो गए. चोरों ने 15, 16 और 17 अगस्त की छुट्टी का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल चोरी के मामले की तफ्तीश शुरू की. जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ रही थी. पुलिस की परेशानी भी बढ़ती जा रही थी, क्योंकि चोर का जो चेहरा सामने आता जा रहा था, वो हैरान करने वाला था. चोरी की ये वारदात आपको भी हैरान कर देगी.
गैस कटर से कटी तिजोरी. टूटे हुए सीसीटीवी कैमरे. बिखरा हुआ सामान. और 32 करोड़ के हीरे गायब. फिर सबसे आख़िर में ग़ज़ब का एंटी क्लाइमेक्स. चोरी की ये कहानी बेहद हैरान करने वाली है. दरअसल, 18 अगस्त की सुबह जब सूरत की कपोदरा पुलिस को चोरी की इस वारदात की खबर मिली, तो उसके भी होश फाख्ता हो गए. ये कोई मामूली चोरी नहीं थी. चोरों ने हीरों की एक फैक्ट्री डीके एंड संस डायमंड कंपनी पर धावा बोल कर पूरे के पूरे 32 करोड़ रुपये के बेशकीमती हीरों पर अपना हाथ साफ कर दिया था. फैक्ट्री मालिक और उसका पूरा परिवार अपने साथ हुए इस भयानक हादसे से सदमे में था और पुलिस पूरी तरह से क्लू लेस थी.
ऐसे में चोरी की खबर मिलते ही सूरत पुलिस का पूरा लवाजमा और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौका-ए-वारदात पर पहुंचा. डीके एंड संस डायमंड कंपनी के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी ने पुलिस को जो कहानी सुनाई, वो कुछ यूं थी. चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त को वो आखिरी बार अपनी कंपनी में आए थे. और तब उन्होंने रफ और पॉलिश्ड दोनों तरह के हीरे कंपनी की तिजोरी में रखे थे और घर चले गए थे. चूंकि 15 के बाद 16 और 17 अगस्त को भी छुट्टी थी, तो उनके परिवार से या मुलाजिमों में से कोई भी कंपनी की तरफ नहीं आया. लेकिन जब 18 अगस्त की सुबह वो अपनी फैक्ट्री में पहुंचे, तो चोरी की ये वारदात देख कर सन्न रह गए.
पुलिस ने मामले की तफ्तीश मौका-ए-वारदात पर फिंगर प्रिंट इकट्ठा करने से लेकर तमाम तरह के साइंटिफिक इनवेस्टिगेशन से की. लेकिन पुलिस के लिए हर कदम पर अड़चन ही अड़चन थी. क्योंकि एक तो कंपनी में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे चोरों ने तोड़ डाले थे और ऊपर से सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर यानी डीवीआर भी अपने साथ उठा ले गए थे. यानी देखा जाए, तो एक तरह से चोरों तक पहुंचने के सारे के सारे रास्ते बंद थे. लेकिन जब तफ्तीश आगे बढ़ी, तो पुलिस को एक-एक कर कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं.
सबसे पहले तो पुलिस ने यही नोटिस किया कि चोरों ने गैस कटर से हीरों वाली तिजोरी तो काट दी थी, लेकिन कंपनी के मेन गेट से लेकर बाकी दरवाज़ों से अंदर आने के लिए उन्होंने कोई बल प्रयोग नहीं किया था. दरवाजों पर लगे तालों को चाबी से ही खोला गया था. यानी कंपनी की बिल्डिंग में फोर्स्ड एंट्री के कोई भी निशान नहीं थे. तो क्या कोई ऐसा था जिन्होंने चोरी के लिए कंपनी में चोरों को इजी एंट्री दे दी थी? ऐसा कोई इनसाइडर यानी भितरघाती ही कर सकता था. कंपनी में लगे फायर अलार्म भी गायब थे.
एक हैरानी की बात ये भी थी कंपनी में इतने कीमती हीरे रखे हुए थे, मगर वहां कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था. जांच हुई तो पता चला कि सिक्योरिटी गार्ड को कुछ रोज पहले ही काम से हटा दिया गया था और किसी दूसरे गार्ड की तैनाती भी नहीं की गई. ये भी एक हैरान करने वाली बात थी. मगर सिर्फ यही दो बातें ऐसी नहीं थी जो पुलिस को उलझा रही थी, पुलिस को इसके बाद एक-एक कर कई और चौंकाने वाले इत्तेफाकों का पता चला.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









