Shukra Gochar 2025: शुक्र 10 दिन में 2 बार बदल रहे चाल, साल के आखिर में इन 3 राशियों को होगा धनलाभ
AajTak
शुक्र ग्रह 20 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 30 दिसंबर को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि शुक्र के 10 दिन में दो बार चाल बदलने से तीन राशियों के लिए शुभ योग बन रहा है. इनके रुके काम आगे बढ़ेंगे और करियर-कारोबार में सकारात्मक सुधार दिखेगा.
Shukra Gochar 2025: सुख, सौंदर्य और धन के कारक ग्रह शुक्र ने 20 दिसंबर की सुबह ही गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि में गोचर किया है. अब साल के आखिर में 30 दिसंबर को शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन शुक्र अपने मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, 10 दिन के भीतर शुक्र का दो बार चाल बदलना तीन राशियों के लिए एक शुभ संकेत हो सकता है. इन राशि के जातकों को रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. करियर-कारोबार संवार पर रहेगा.
मेष राशि साल 2025 के आखिर में मेष राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. रोजगार से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं. करियर की दिशा में नए अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे. लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. उत्तर दिशा में यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
तुला राशि तुला राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनती दिख रही है. किसी पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ की प्रबल संभावना है. रुपयों के लेन-देन में सहज रहेंगे. पैसों को लेकर चल रहा कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है. मानसिक शांति मिलेगी और घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला अनुकूल रहने के संकेत हैं.
धनु राशि साल के आखिर में धनु राशि वालों का खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. आय में वृद्धि के साथ बैंक-बैलेंस बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोग अपने स्टार्टअप पर भी ध्यान दे सकते हैं. धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा. करियर, प्रेम जीवन और आर्थिक क्षेत्र में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक छवि बेहतर होगी. पुरानी गलतियों से सबक लेकर उन्हें दोहराने से बचेंगे. विवाह से जुड़े रुके हुए मामलों में प्रगति संभव है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











