
'करोड़पति हूं लेकिन परिवार के आगे गरीबी का नाटक करना पड़ता है...' हैरान कर देगा शख्स का सोशल मीडिया पोस्ट
AajTak
शख्स ने पोस्ट में लिखा 'मैं एक एक मल्टी मिलीनियर हूं लेकिन जब मेरा परिवार मुझसे मिलने आता है तो मैं एक सस्ता अपार्टमेंट किराए पर ले लेता हूं, यह दिखाने के लिए कि मैं वहीं रहता हूं.' उसने कहा कि यह सब पहली बार तब शुरू हुआ जब मैं विदेश में पढ़ाई करने गया और कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद मुझे नौकरी मिली.
कई लोग अपने रिश्तेदारों के सामने अमीर न दिखना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं उनकी अमीरी को नजर न लग जाए. लेकिन हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने ही माता-पिता के आगे गरीब होने का नाटक करता है. शख्स ने कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि वह काफी अमीर होने के बावजूद परिवार के सामने गरीबी का नाटक करता है. उसके ऐसा करने की वजह भी हैरान कर देती है.
उसने रेडिट पर ट्रू ऑफ माई चेस्ट थ्रेड पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने परिवार को अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में कभी सच नहीं बताएगा क्योंकि उसके परिवार ने उसका फायदा उठाया है. वे हमेशा उससे पैसे मांगते थे और उसके घर को फ्री वेकेशन समझकर कभी भी आ धमकते थे.
'नौकरी मिली तो मां ने सबसे पहले पूछा- कितना कमाते हो'
पोस्ट में उसने लिखा 'मैं एक एक मल्टी मिलीनियर हूं लेकिन जब मेरा परिवार मुझसे मिलने आता है तो मैं एक सस्ता अपार्टमेंट किराए पर ले लेता हूं, यह दिखाने के लिए कि मैं वहीं रहता हूं.' उसने कहा कि यह सब पहली बार तब शुरू हुआ जब वह विदेश में पढ़ाई करने गया और कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद नौकरी मिली और मेरी मां ने पहला सवाल किया कि कितना पैसा कमा रहे हो. उसने जब जवाब दिया तो उसके माता-पिता ने मान लिया कि वह 'अमीर' है और उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया. जबकि वह जिस देश में ये पैसे कमा रहा है वहां की करेंसी के हिसाब से वह सैलरी बहुत कम थी.
'फ्री वेकेशन समझकर आ धमकता था परिवार'
उसने लिखा- कि जब उसे अपनी पहली तनख्वाह मिली, तो उसके माता-पिता ने 'जोर दिया' कि जब वे उससे मिलने आएं तो वह उनकी आने जाने से लेकर हर चीज का खर्च उठाऊं. उन्होंने मेरी परवाह नहीं की, वह बस एक फ्री वेकेशन चाहते थे और मुझे अपना टूर गाइड और एटीएम समझ रखा था. इतना ही नहीं, बल्कि वह घर के बाकी लोगों से भी मेरे पास आकर इंज्वाय करने को कहते थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










