
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में एडमिट
AajTak
एक्ट्रेस करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं. दरअसल, कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. वह 74 साल के हैं और पत्नी बबीता से अलग रहते हैं. बता दें कि बबीता 70 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं. दरअसल, कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि उनकी तबीयत अभी स्टेबल है. ऋषि और राजीव को खो चुके हैं एक्टर बता दें कि पिछले साल इसी दौरान रणधीर कपूर के छोटे भाई ऋषि कपूर का निधन हुआ था. कैंसर पीड़ित होने के चलते उन्होंने दम तोड़ा था. वहीं, रणधीर ने दूसरे भाई राजीव कपूर को भी इसी साल खोया है. बड़ी बहन ऋतु नंदा ने भी साल 2020 में दम तोड़ दिया था. परिवार में रणधीर और उनकी छोटी बहन रीमा जैन हैं जो कपूर खानदान की तीसरी जेनरेशन है.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












