
कराना है Car Insurance का Renewal? इन 5 टिप्स से बचेंगे बहुत सारे पैसे
AajTak
अगर आपका भी कार इंश्योरेंस (Car Insurance) रिन्यू कराने का वक्त आ गया है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं ये 5 टिप्स जिससे आपको प्रीमियम पर बहुत सारे पैसे बचाने में मदद मिल सकती हैं. पूरी पढ़ें ये खबर...
अगर आपका भी कार इंश्योरेंस (Car Insurance) रिन्यू कराने का वक्त आ गया है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 टिप्स जो आपको कार बीमा के प्रीमियम पर बहुत सारे पैसे बचाने में मदद करेंगे. साथ ही किस तरह का कार बीमा आपके लिए बेहतर होगा ये भी जानें...
क्यों जरूरी है कार का इंश्योरेंस मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है. लेकिन यहां बात आपकी कार के इंश्योरेंस की हो रही है. आप इसे लेने की भी एक जरूरी आदत बना लीजिए क्योंकि ये किसी तरह के डैमेज होने से बढ़ने वाले खर्च को लेकर सुरक्षा देता है. वहीं आप अगर अपना कार बीमा रिन्यू भी करा रहे हैं तो आगे बताई बातों के अमल से आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं. (Photo : Getty)
बीमा लेने से पहले ढंग से रिसर्च करें अगर आप नया कार बीमा खरीद रहे हैं, या रिन्यू कराते वक्त आप नई बीमा कंपनी पर स्विच करना चाहते हैं. तो आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे पहले अच्छे से बीमा को लेकर रिसर्च करना चाहिए. आजकल ये काफी आसान हो गया है, आप कई ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इसके लिए कंपेयर या रिसर्च कर सकते हैं. इससे आपको अपने कार बीमा के प्रीमियम पर काफी पैसे बचाने में मदद मिलती है. (Photo : Getty)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










