
करण जौहर ने 25 साल बाद मानीं 'कुछ कुछ होता है' की गलतियां, फिर भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में की वही चीजें!
AajTak
करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' 25 साल पहले रिलीज हुई थी. हाल ही में एक इवेंट में करण ने कहा कि उनकी पहली फिल्म में बहुत सारी गलतियां थीं. अब करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज होने जा रही है. लेकिन 25 साल पहले वाली कई गलत बातें करण की लेटेस्ट फिल्म में भी नजर आ रही हैं.
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बस कुछ ही दिन में बड़े पर्दे पर आने वाली है. इस शुक्रवार को थिएटर्स में पहुंच रही ये फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के करियर में एक बड़ा लैंडमार्क भी है. बतौर डायरेक्टर करण की पहली फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी. शाहरुख खान और काजोल के लीड रोल वाली 'कुछ कुछ होता है' से डायरेक्टर करण जौहर को शानदार शुरुआत मिली थी.
बीते कई सालों में करण ने फिल्में डायरेक्ट कम कीं, प्रोड्यूस ज्यादा कीं. अपनी 7वीं फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण बतौर डायरेक्टर अपने 25 साल पूरे कर रहे हैं. अपने दौर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक 'कुछ कुछ होता है' आज भले लोगों के फिल्मी नॉस्टैल्जिया का हिस्सा हो, लेकिन इसके किरदारों के ट्रीटमेंट की आलोचना भी खूब होती है.
करण खुद भी कई बार मान चुके हैं कि इस फिल्म में उन्होंने कई बड़ी गलतियां की थीं. कुछ ही दिन पहले करण ने एक इवेंट पर फिर से कहा कि फिल्म की जेंडर पॉलिटिक्स बहुत गड़बड़ थी और इसकी कहानी बहुत 'सतही' थी. पहले भी 'कुछ कुछ होता है' की गलतियां स्वीकार करते हुए करण कह चुके हैं कि वो अपनी आने वाली फिल्मों में ऐसी गलतियां दोहराना नहीं चाहते. लेकिन क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण इन गलतियों से बच पाए?
रणवीर-आलिया स्टारर, करण की लेटेस्ट फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी कई रिग्रेसिव चीजें नजर आ रही हैं. आइए बताते हैं कैसे...
आलिया के किरदार का बंगाली स्टीरियोटाइप 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट का किरदार, रानी, एक बंगाली परिवार से आता है. रानी के बंगाली होने को करण की फिल्म उसी अंदाज में बताती है, जैसे बॉलीवुड फिल्में दशकों से करती आ रही हैं. फिल्म में जर्नलिस्ट का रोल कर रही आलिया, पूरे ट्रेलर में सिर्फ और सिर्फ साड़ी ही पहने दिखती हैं.
'कुछ कुछ होता है' याद कीजिए... टॉम बॉय स्टाइल वाली अंजलि (काजोल) को साइड कर देने वाला राहुल (शाहरुख खान), फैशनेबल और ग्लैमरस टीना (रानी मुखर्जी) के लिए दिल बिछाए फिरता है. लेकिन वही अंजलि जब दोबारा, राहुल को साड़ी पहने-लंबे बाल लहराती दिखती है तो उसके दिल में कुछ-कुछ होने लगता है. 2016 में एक इवेंट में करण ने कहा था कि उन्हें इस तरह की क्रिएटिव चॉइस का बड़ा अफ़सोस है. लेकिन 7 साल बाद वो फिर से इसी तरह की चॉइस अपनी फिल्म में दिखा रहे हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










