
करगिल में शहीद हुए थे पिता, बेटे ने पुंछ में दिया बलिदान, 3 महीने की बेटी को छोड़ गए कुलवंत सिंह
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला हुआ. सेना के 5 जवान शहीद हो गए. अब इन सैनिकों के परिवार से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं. अटैक में मोगा के लांस नायक कुलवंत सिंह भी शहीद हुए. उनके पिता ने करगिल की जंग में बलिदान दिया था. ओडिशा के लांस नायक देबाशीष बिस्वाल अपने पीछे 7 महीने की बेटी छोड़ गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए. अटैक में मोगा के चाडिक गांव के रहने वाले लांस नायक कुलवंत सिंह ने भी बलिदान दिया. कुलवंत को अपने पिता की ही तरह वीर गति मिली. उनके पिता 1999 में करगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए थे. जब कुलवंत के पिता करगिल युद्ध में शहीद हुए, तब कुलवंत की उम्र लगभग दो साल थी. उनकी शहादत के ठीक 11 साल बाद 2010 में कुलवंत सेना में शामिल हुए थे.
लांस नायक कुलवंत सिंह की मां ने एजेंसी को बताया कि उनके बेटे ने घर से जाने के पहले उनसे कहा था,'चिंता करने की जरूरत नहीं है, वह अच्छे से रहेगा.' कुलवंत की 3 साल की बेटी और तीन महीने का एक बेटा है. कुलवंत का परिवार गांव में ही रहता है. गांव के सरपंच गुरचरण सिंह ने बताया कि कुलवंत परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. इसलिए सरकार को उसके परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए.
कुलवंत सिंह के भाई का कहना है कि सरकार और सेना को हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. उनका भाई अपने परिवार से बहुत प्यार करता था और उसने अपने बेटे का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए उनसे कई बार कहा था. कुलवंत के अलावा सेना के 4 और जवान इस हमले में शहीद हुए हैं. बलिदान देने वाले पांच जवानों में से 4 पंजाब तो वहीं एक ओडिशा के रहने वाले थे.
ओडिशा के शहीद जवान की 7 महीने की बेटी
शहीद जवानों में लांस नायक देबाशीष बिस्वाल ओडिशा के रहने वाले थे. वे पुरी जिले के अलगुम गांव से थे और 2021 में ही उनकी शादी हुई थी. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा 7 महीने की बेटी छोड़ गए हैं. 30 वर्षीय बिस्वाल स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय थे. शहीद जवान के रिश्तेदार दिलीप बिस्वाल ने बताया कि वह देश की सेवा करने के इरादे से सेना में शामिल हुए थे. जब भी वह हमसे मिलने आते थे, वह सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते थे और स्थानीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे.
कुछ घंटे पहले ही की थी परिवार से बात

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








