
करंट से आधा शरीर जला-27 दिन कोमा में रहा, दर्जनों सर्जरी हुईं, अब बिलखकर रो पड़ा शख्स!
AajTak
शख्स को 11 हजार वोल्ट का बिजली का झटका लगा था. इस हादसे में उसे नाक और कान गंवाना पड़े. शरीर भी 47 प्रतिशत जल गया. हादसे के बाद शख्स 27 दिन तक कोमा में रहे और उनकी 23 सर्जरी हुईं. बांहें पूरी तरह से जल गई थीं. कई अंग फेल हो गए थे.
एक शख्स करंट लगने के बाद बुरी तरह जल गया. जलने की वजह से उसे ड्राइविंग टेस्ट से मना कर दिया गया. क्योंकि उसके चेहरे के निशान, पहचान पत्र (ID) से मेल नहीं खा रहे थे. कुछ लोगों ने ऐसा करने वाले व्यक्ति का विरोध भी किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. अपने साथ हुए इस व्यवहार को देख शख्स बिलखकर रो पड़ा.
पीड़ित डारेन हैरिस मिडिलसबर्ग (नॉर्थ यॉर्कशायर) के रहने वाले हैं. उन्होंने दावा किया कि उनको ड्राइविंग के थ्योरी टेस्ट में नहीं बैठने दिया गया. दरअसल, चेहरा जल जाने के कारण उनकी फोटो मैच नहीं हो रही थी. जिस कारण उन्हें ड्राइविंग टेस्ट से रोका गया.
ऐसा हादसा हुआ लगा कि मर गए डारेन...
नवम्बर 2021 में हुए हादसे में डारेन को 11 हजार वोल्ट का बिजली का झटका लगा था. एक पल के लिए तो लगा कि वह कुछ समय के लिए मर गए. हादसे में उन्हें नाक और कान गंवाना पड़े, शरीर 47 प्रतिशत जल गया. गनीमत रही कि डारेन बच गए. हादसे के बाद वो 27 दिन तक कोमा में रहे और उनकी 23 सर्जरी हुईं. बांहें पूरी तरह से जल गई थीं. कई अंग फेल हो गए थे, ब्रेन सर्जरी भी हुई.
मौत को इतने करीब से देखने के बाद डारेन ने सदमे का सामना किया, वहीं अपना नया रूप-रंग स्वीकारने में भी उन्हें काफी मुश्किल हुई. डारेन को इस दौरान कई बार सुसाइड करने का ख्याल भी आया. ऐसे में जब उनको ड्राइविंग के थ्योरी टेस्ट के लिए मना कर दिया गया तो वह बुरी तरह से टूट गए.
मैनेजर ने किया अजीब व्यवहार... डारेन जब ड्राइविंग सेंटर पहुंचे तो वहां के मैनेजर ने उन्हें टोपी हटाने के लिए कहा और उनसे पहचान को लेकर बहस की, जिसके बाद डारेन को भारी धक्का लगा. उन्हें लगा कि उनके साथ भेदभाव हुआ. डारेन ने बताया कि वह जब सोते हैं तब भी अपनी टोपी पहनते हैं, पूरे दिन उसे पहनकर रखते हैं. इससे पहले भी वो दो बार टोपी के साथ टेस्ट दे चुके हैं. डारेन के मुताबिक, उन्हें इससे पहले कभी इतनी दिक्कत नहीं हुई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










