
'कम से कम 25 सीट पर लड़ेंगे...', बिहार चुनाव में एक साल, लेकिन मांझी ने अभी ही ठोक दी ताल
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में अभी 1 साल से ज्यादा का वक्त बचा हुआ है लेकिन जीतन राम मांझी ने एनडीए में 25 सीटों पर अपना दावा ठोंक दिया है. मांझी ने कहा कि इस बार वो कम से कम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन उनकी तैयारी 75 से 100 सीटों पर है. उन्होंने एक दिन पहले ही नीतीश कुमार पर अपनी पार्टी को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया था.
बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी है लेकिन एनडीए के दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. पहले नीतीश पर दिए बयान और अब सीटों की मांग को लेकर मांझी ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है. मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी से 25 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मांझी ने एनडीए के दो सबसे बड़े दल बीजेपी और जेडीयू को साफ संदेश दे दिया है कि इस बार वो 25 से कम सीटों पर नहीं मानेंगे. मांझी ने कहा, '2025 में कम से कम 25 सीटों पर हम जरूर लड़ेंगे और इसके लिए हमारी पार्टी की तैयारी 25 नहीं 75 से 100 सीटों पर है. जहां हम गठबंधन में लोगों को मदद करेंगे. आज हमारी पहचान इसलिए बनी है क्योंकि जहां हम नहीं भी गए हैं वहां हमारे कार्यकर्ताओं ने गठबंधन धर्म का निर्वहन करते हुए 100 फीसदी वोटिंग की है. इसी प्रकार से जब हम वोट करेंगे तभी ना उनके वोटर हमें वोट करेंगे इसलिए हमने कम से कम 25 सीटों का लक्ष्य रखा है. हम 25 सीट पर जरूर लड़ेंगे और अगर आगे भी सीट मिलेगा तो जरूर लड़ेंगे लेकिन हम तैयारी 100 सीटों पर कर रहे हैं ताकि हम दूसरों को भी मदद कर सकें.'
एनडीए के शीर्ष नेता लेंगे सीटों पर फैसला: जेडीयू
वहीं एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मांझी की मांग पर जेडीयू ने भी प्रतिक्रिया दी है. जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि सबको अपनी भावना व्यक्त करने का अधिकार है लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे का फैसला NDA का शीर्ष नेतृत्व मिल बैठकर करेगा.
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री मांझी ने एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार पर अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया था. जीतन राम मांझी ने कहा कि जब वो महागठबंधन में थे तो नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी पार्टी का विलय करने के लिए कहा था.
मांझी ने कहा इससे इनकार करने पर उन्हें गठबंधन से बाहर जाने का फरमान दे दिया गया और कहा गया कि वो पार्टी कैसे चलाएंगे इसलिए पैसे और लोगों की जरूरत होती है. मांझी ने इसके बाद कहा अब उनकी पार्टी न सिर्फ चल रही है बल्कि दौड़ रही है और अपने बेटे के साथ ही वो भी केंद्र में मंत्री बन चुके हैं. मांझी के इस बयान को लेकर जेडीयू ने कहा है कि मांझी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है वहीं बीजेपी ने कहा है कि कोई भी पार्टी बनती है तो वो चलती ही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







