
कम नहीं हुआ है Metaverse का क्रेज! वर्चुअल दुनिया में खुलने जा रहा है पहला हॉस्पिटल, ऐसे होगा फायदा
AajTak
UAE-बेस्ड एक कंपनी Metaverse में पहला हॉस्पिटल खोलने जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि इसे साल के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा. इससे मरीजों को काफी फायदा पहुंचेगा.
Metaverse का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है. लोग अभी भी इसको लेकर बात कर रहे हैं. अब UAE की हेल्थकेयर कंपनी Thumbay Group ने दुनिया का पहला मेटावर्स हॉस्पिटल खोलने का ऐलान किया है. ये सुनने में अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन, इसकी फंक्शनलिटी भी बताई गई है.
ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी की मदद से कंपनी डॉक्टर के साथ इमर्सिव रिमोट कंसल्टेशन को क्रिएट करेगी. इससे पेशेंट दुनिया के किसी भी कोने से हॉस्पिटल में जाने से पहले उन फैसिलिटी को चेक कर सकते हैं जो हेल्थ प्रोवाइडर्स देते हैं.
Thumbay Group के फाउंडर और प्रेसिडेंट Dr Thumbay Moideen ने कहा कि इस मेटावर्स हॉस्पिटल को इस साल अक्टूबर तक लॉन्च किया जा सकता है. ये एक वर्चुअल हॉस्पिटल होगा जहां लोग अपने अवतार के साथ आएंगे और डॉक्टर से कंसल्ट करेंगे.
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वो पेशेंट को सुविधा देंगे जिससे वो अगर Thumbay हेल्थकेयर फैसिलिटी में आते हैं तो देख सकते हैं कि मेटावर्स में हॉस्पिटल कैसा दिखेगा. हेल्थकेयर में ये टेक्नोलॉजी उन पेशेंट्स के लिए काफी यूजफुल होगा जो लॉन्ग टर्म पेशेंट हैं या उनको परमानेंट डिसेबिलिटी है.
Dr Moideen ने बताया कि इस एक उदाहरण से समझिए. मान लीजिए एक श्रीलंका का व्यक्ति उनके साथ लंबे समय से है जो कार एक्सीडेंट के बाद पैरालाइज हो गया था. जिस वजह से उसका सेंसरी मोशन खत्म हो गया है. लेकिन, ब्रेन अभी भी काम कर रहा है.
वो वर्चुअली श्रीलंका में अपने रूम में AR और VR टेक्नोलॉजी की मदद से जा सकता है. इससे लॉन्ग टर्म पेशेंट को उनके देश वापस जाने का मोटिवेशन मिलता है. ये कंपनी VR टेक्नोलॉजी और फेस रिकॉग्नाइजिंग कैमरे का भी यूज करने की प्लानिंग कर रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










