
'कम खर्चा-ज्यादा चर्चा'! आ रही है Honda की सस्ती बाइक, कीमत हो सकती है बस इतनी
AajTak
Honda ने एक बार फिर से अपनी इस नई किफायती बाइक का नया टीज़र जारी किया है. जिसमें बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल बाइक के बारे में बताते नज़र आ रहे हैं कि, इस बाइक का खर्चा कम और चर्चा ज्यादा होगा. बजाया जा रहा है कि ये बाइक बाजार में Hero Splendor को टक्कर देगी.
होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर इंडिया आगामी 15 मार्च को घरेलू बाजार में अपनी नई किफायती बाइक को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने पहले ही 100 सीसी सेग्मेंट में नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. आज कंपनी ने इस बाइक का एक नया टीज़र वीडियो जारी किया है, जिसमें बाइक के संभावित डिजाइन की एक हल्की सी झलक देखने को मिली है. बताया जा रहा है कि बाजार में आने के बाद ये बाइक सीधे तौर पर Hero Splendor को टक्कर देगी.
इस नए टीजर वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल नजर आ रहे हैं, जो कि बाइक के आने की अनाउंसमेंट करते हुए कहते हैं कि, "कम खर्च और ज्यादा चर्चा, आ रही है होंडा की सौ." इस समय कंपनी के पोर्टफोलियो में Deluxe Dream सबसे सस्ती बाइक है, जिसकी शुरुआती कीमत 71,133 रुपये से शुरू होती है. बताया जा रहा है कि, ये आने वाली बाइक इससे भी सस्ती हो सकती है.
100cc सेग्मेंट देश में काफी मशहूर है, और इस सेग्मेंट में हीरो स्प्लेंडर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. बताया जा रहा है कि होंडा की ये आने वाली बाइक मुख्य रूप से Splendor Plus को ही टक्कर देगी. होंडा के पोर्टफोलियो पर गौर करें तो कम्यूटर सेग्मेंट में CD 110 Deluxe, SP 125 और Shine जैसे मॉडल उपलब्ध हैं. ये एक ऐसा सेग्मेंट है, जिसके ग्राहक देश में सबसे ज्यादा है.
Bringing the trust of Honda to your home in just a few more days. Stay tuned for the new Honda Ki Sau. For more information, please give us a missed call on +919311340947 or visit our website.#Honda #PowerOfDreams pic.twitter.com/NcfsO9cKC2
मौजूदा सीडी डिलक्स मॉडल में 109.51 cc की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया गया है जो कि, 8.7 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. संभव है कि कंपनी इसी इंजन का इस्तेमाल अपने नई बाइक में भी करे. आमतौर पर यह बाइक 60 से 65 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. हालांकि बाइक का माइलेज काफी हद तक रोड कंडिशन और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है. संभव है कि, होंडा की ये नई 100 सीसी बाइक कीमत में काफी कम होगी और बेहतर माइलेज देगी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










