
कम कीमत... एडवांस फीचर्स और बहुत कुछ! जून में लॉन्च होंगी ये 3 जबरदस्त SUV गाड़ियां
AajTak
Upcoming SUV's in June: जून महीने में एक से बढ़कर एक कई एसयूवी गाड़ियां लॉन्च होने के लिए तैयार हैं. मारुति सुजुकी, होंडा और हुंडई ये तीनों कंपनियां अपने नए मॉडलों को बाजार में उतारने जा रही हैं. जिसमें ऑफोडिंग व्हीकल से लेकर किफायती और मिड-साइज एसयूवी रेंज शामिल है.
स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) कार के शौकीनों के लिए जून का महीना काफी बेहतर होगा. अगले महीने बाजार में एक से बढ़कर एक SUV गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं, जिसमें ऑफोडिंग व्हीकल से लेकर किफायती और मिड-साइज एसयूवी रेंज शामिल है. Maruti से लेकर Honda तक कई ब्रांड्स अपने नए मॉडलों को पेश करने की तैयारी में हैं. तो यदि आप भी एक एसयूवी का इंतज़ार कर रहे हैं तो जून का महीना आपके लिए मुफीद रहेगा. तो आइये जानते हैं आने वाली एसयूवी गाड़ियों के बारे में-
Maruti Suzuki Jimny:
मारुति सुजुकी ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल Maruti Jimny के लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी आगामी 7 जून को Maruti Jimny की कीमतों का ऐलान कर सकती है. इसके फीचर्स और स्पेफिकेशन की डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं. कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान इस एसयवूी को पेश किया था, और उसी वक्त इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू की गई थी.
इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का K-सीरीज नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 103 bhp की दमदार पावर और 134 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. जहां तक माइलेज की बात है, मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ, जिम्नी को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा 16.94 किमी/लीटर का माइलेज देने के लिए प्रमाणित किया गया है. दूसरी ओर, ऑटोमेटिक वेरिएंट को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये मॉडल 16.39 किमी प्रति लीटर पेट्रोल की खपत करेगा.
Hyundai Exter:
हुंडई इंडिया 10 जुलाई, 2023 को भारत में अपनी नई एसयूवी Hyundai Exter को लॉन्च करेगी. कंपनी ने अब तक अलग-अलग टीजर में एक्सटर के डिजाइन को आंशिक रूप से दिखाया है, और इसके पावरट्रेन लाइन-अप और इसकी कुछ विशेषताओं का भी खुलासा किया है. भारतीय बाजार में ये एसयूवी कंपनी के लाइनअप की सबसे छोटी और किफायती एसयूवी होगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










