
कम काम, हाई सैलरी और टाइम की टेंशन नहीं... जानें क्या है सोशल मीडिया पर चल रहा lazy girl job ट्रेंड
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है जिसे 'Lazy Girl Job' कहा जा रहा है. हाल में एक महिला ने इस ट्रेंड के बारे में लोगों को विस्तार से बताया कि कैसे इसके जरिए कम काम में अधिक पैसा कमाया जा सकता है.
आज के समय में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवा काम की तुलना में तंख्वाह से असंतुष्ट रहते हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर “quiet quitting”नाम का ट्रेंड चल रहा है जिसमें कम काम और सही सैलेरी की बात की जा रही है. वहीं अब इस बीच टिकटॉक पर एक और ट्रेंड चल पड़ा है जिसे “lazy girl jobs” कहा जा रहा है.
कम काम, अच्छी सैलरी और..
टिकटॉक पर @antiworkgirlboss आईडी से Gabriel Judge नाम की एक इंफ्लूएंसर ने एक वीडियो में इस ट्रेंड के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया- लेजी गर्ल जॉब उन नौकरियों के बारे में है जिनमें कम काम और मेहनत की आवश्यकता होती है, ठीक ठाक पैसा मिलता है और टाइम की फ्लैक्सिबिलिटी होती है जिससे कर्मचारियों को एक अच्छा वर्क लाइफ बैलेंस मिलता है.
इन जगहों पर संभावनाएं
जज ने लेजी गर्ल जॉब को ऐसी चीज के रूप में परिभाषित किया है जिसे आप मूल रूप से चुपचाप शुरू कर सकते हैं. वह कहती हैं कि बहुत सारी नौकरियां हैं जहां कोई 60-80 हजार कमा सकता है और ज्यादा काम नहीं करना पड़ता और वर्क फ्राम होम रहता है. उन्होंने कहा कि मार्केटिंग एसोसिएट, कुछ प्रकार के अकाउंट मैनेजर और कस्टमर सक्सेस मैनेजर जैसी कई गैर-तकनीकी रोल हैं जो इस तरह की नौकरियों में आते हैं.
लेजी गर्ल जॉब प्रोग्राम चला रही Gabriel Judge एक अन्य वीडियो में, उन्होंने कहा कि 9 से 5 की नौकरी करना भी अच्छा है, लेकिन ऐसी नौकरी करना जहां आप वर्क और लाइफ में बैलेंस बना सकें और काम के निश्चित घंटों से बंधे न रहें, वास्तव में लेजी गर्ल जॉब है. उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे उनके पास एक लेजी गर्ल जॉब प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य महिलाओं को ऐसी नौकरियां ढूंढने में मदद करना है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










