
कम उम्र में तेजी से बुढ़ापे की ओर बढ़ रहा शरीर? इन 10 संकेतों से पहचानिए
AajTak
डॉक्टर्स की नजर में ये एजिंग से जुड़ी समस्या है, जिसमें इंसान का शरीर सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा तेजी से विकसित होता है. एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में होने वाले कुछ अनोखे बदलाव एजिंग की समस्या की तरफ इशारा करते हैं.
कुछ लोगों का शरीर उनकी उम्र से ज्यादा तेज दौड़ता है. आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो अपनी उम्र के मुकाबले दिखने में ज्यादा बड़े लगते हैं. डॉक्टर्स की नजर में ये एजिंग से जुड़ी समस्या है, जिसमें इंसान का शरीर सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा तेजी से विकसित होता है. एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में होने वाले कुछ अनोखे बदलाव एजिंग की समस्या की तरफ इशारा करते हैं. कमर से टाइट कपड़े- बॉडी के मिड सेक्शन में फैट का अचानक बढ़ना एजिंग की समस्या को दर्शाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपकी कोई पुरानी पैंट पेट और जांघ के पास से टाइट होने लगे और नीचे की तरफ से फिटिंग में कोई बदलाव न आए तो ये एजिंग की समस्या हो सकती है. हालांकि इस तरह की दिक्कत मेटाबॉलिक सिंड्रोम और आर्थराइटिस के कारण भी हो सकती है. जख्मों का देरी भरना- डॉक्टर्स कहते हैं कि अगर किसी इंसान के मामूली जख्म या खरोच भी आसानी से नहीं भर रहे हैं तो ये एजिंग से जुड़ी समस्या हो सकती है. इस तरह की दिक्कतें हमारे इंटरनल एजिंग सिस्टम पर निर्भर करती हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










