
कमेटी करेगी जांच, पीड़िता को ₹25 लाख का मुआवजा... अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न केस में HC और NCW का अहम फैसला
AajTak
चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में 23 दिसंबर को एक छात्रा से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया. इस मामले पर मद्रास हाई कोर्ट और राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः लिया और जांच के लिए अहम कदम उठाया.
चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में हुए यौन उत्पीड़न मामले पर मद्रास हाई कोर्ट और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया. अब कोर्ट और महिला आयोग दोनों की तरफ से फैसले लिए जा चुके हैं. चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में 23 दिसंबर को एक छात्रा से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया.
यौन उत्पीड़न की घटना उस वक्त हुई थी, जब छात्रा अपने मेल (पुरुष) फ्रेंड के साथ थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है.
क्या बोला महिला आयोग?
एनसीडब्ल्यू ने इस संबंध में तमिलनाडु के डीजीपी को पहले ही नोटिस जारी कर दिया है. इसके साथ ही, राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष सुश्री विजया राहटकर ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित की है. समिति में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और NHRC महाराष्ट्र और गोवा जोन के विशेष प्रतिवेदक प्रवीण दीक्षित, आईपीएस (रियाटर्ड) शामिल हैं.
समिति मामले की जांच करेगी और अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का आकलन करेगी. यह तथ्यों का पता लगाने और ऐसी घटनाओं के दोहराव को रोकने के तरीकों का प्रस्ताव करने के लिए संबंधित अधिकारियों, पीड़िता, उसके परिवार, दोस्तों और तमाम गैर सरकारी संगठनों से भी बातचीत करेगी.
संभावना है कि फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी के सोमवार, 30 दिसंबर, 2024 को चेन्नई का दौरा करेगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









