
कमाल का है ये N95 मास्क! हवा में मौजूद वायरस को कर सकता है खत्म, जानें पूरी डिटेल्स
AajTak
N95 फेस मास्क से अब वायरस को मारा भी जा सकता है. इसके लिए टीम ने N95 फेस मास्क में इस्तेमाल होने वाले पॉलीप्रोपाइलीन फिल्टर पर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीमाइक्रोबियल पॉलिमर को सफलतापूर्वक ग्राफ्ट किया है.
अभी तक N95 फेस मास्क केवल वायरस से बचाता था. लेकिन, अब ये वायरस को मारेगा भी. न्यूयॉर्क के Rensselaer Polytechnic Institute (RPI) के रिसर्चर ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार की है जिससे N95 फेस मास्क एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल की तरह काम करता है.
इससे ये इंफेक्शन से ज्यादा प्रोटेक्शन देता है. टीम ने ये भी दावा किया है कि एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल मास्क को ज्यादा लंबे समय तक यूज किया जा सकता है. इससे प्लास्टिक वेस्ट कम होगा क्योंकि मास्क को बार-बार रिप्लेस करने की जरूरत नहीं होगी.
कैसे किया गया N95 फेस मास्क को मॉडिफाइड?
Applied ACS Materials and Interfaces में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार, टीम ने N95 फेस मास्क में इस्तेमाल होने वाले पॉलीप्रोपाइलीन फिल्टर पर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीमाइक्रोबियल पॉलिमर को सफलतापूर्वक ग्राफ्ट किया. N95 में एक्टिव फिल्टरेशन लेयर्स केमिकल मॉडिफिकेशन को लेकर काफी सेंसेटिव है.
ये भी पढ़ें:- LG का 15 हजार रुपये वाला मास्क, आपकी सांसों का रखेगा हिसाब और हवा को करेगा साफ
वो पॉलीप्रोपाइलीन के बने होते हैं जिन्हें कैमिकली मॉडिफाई करना काफी मुश्किल है. दूसरा चैलेंज इसमें ये था कि मास्क में काफी फाइन फाइबर नेटवर्क को डिसरप्ट नहीं किया जा सकता था जो सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










