
'कमलेश तिवारी जैसा होगा हाल', JDU सांसद को जान से मारने की धमकी, हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े हैं पति
AajTak
सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वहीं इस घटना की विस्तृत जानकारी स्थानीय एसपी को भी दे दी गई है. धमकी मिलने के बाद से सांसद के पति अजय सिंह सहित दहशत में हैं.
बिहार की राजधानी पटना में अभी फुलवारी टेरर मॉड्यूल को लेकर जांच चल ही रही है कि इस बीच जदयू की युवा सांसद कविता सिंह और उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली है. सांसद को उनके निजी मोबाइल नंबर पर धमकी भरा कॉल आया है. धमकी देने वाले शख्स का कहना है कि उनका और उनके पति का हश्र लखनऊ के कमलेश तिवारी जैसा होगा.
सांसद कविता सिंह ने धमकी को लेकर सिसवन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस को दी गई जानकारी में कविता सिंह ने कहा कि उनके नंबर पर बुधवार शाम लगभग पांच बजे ये कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा कि लखनऊ में जिस तरह से हिंदू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की गई, ठीक उसी तरह तुम्हारा और तुम्हारे पति का भी अंजाम होगा.
'जितनी चाहे बढ़ा लो सुरक्षा' कविता सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि फोन कॉल पर उस शख्स ने कहा - जितनी सुरक्षा बढ़ानी है बढ़ा लो. तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है. कॉल करने वाले ने अजय सिंह के बारे में भी पूछा. अजय सिंह हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वहीं इस घटना की विस्तृत जानकारी स्थानीय एसपी को भी दे दी गई है. धमकी मिलने के बाद से सांसद के पति अजय सिंह सहित दहशत में हैं.
'मैं नहीं डरता धमकी से' हालांकि अजय सिंह का कहना है कि वह धमकी से डरते नहीं है. जिंदगी और मौत ईश्वर के हाथ में हैं. हाल में अजय सिंह ने हनुमान चालीसा के बारे में एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत देश हनुमान का देश है. हनुमान चालीसा पर बैन लगाने वाले खुद ही मिट जाएंगे. साथ ही उन्होंने अजान को लेकर कहा था कि अजान पाकिस्तान में होना चाहिए. इस बयान को लेकर काफी हो-हल्ला मचा था
कौन हैं लखनऊ के कमलेश तिवारी? आपको बता दें कि धमकी देने वाले ने जिस कमलेश तिवारी के बारे में बात की है. उनकी हत्या 2019 में की गई थी. कमलेश तिवारी ने 2015 में एक संप्रदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसको लेकर कमलेश पर रासुका भी लगा था और वह जेल भी गए थे. पर बाद में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








