)
कमला हैरिस का दावा चुनावी रेस में जल्द दर्ज करेंगी जीत, अभी तक समझा जा रहा 'अंडरडॉग'
Zee News
कमला हैरिस ने मैसाच्युसेट्स के पिट्सफील्ड में उनके लिए फंड इकट्ठा करने वाले 800 लोगों के एक ग्रुप को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव अमेरिका के लिए 2 नजरियों का चुनाव है.
नई दिल्ली: अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने हाल ही में अपने एक भाषण में कहा कि भले ही उन्हें चुनावी रेस में कमजोर ( अंडरडॉग) समझा रहा हो, लेकिन वह अपने जन केंद्रित प्रचार अभियान के बल पर चुनाव में जीत जरूर हासिल करेंगी. अपनी उम्मीदवारी को लेकर अधिकारिक तौर पर घोषणा करने के बाद कमला ने चंदा जुटाने वाले एक अभियान में अपने समर्थकों को संबोधित किया.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



