
कमरा गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाकर सो गए 4 लड़के, दम घुटने से 3 की मौत
AajTak
कर्नाटक के बेलगावी में दम घुटने से तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि युवकों ने ठंड से बचने के लिए कमरे में चारकोल स्टोव जलाया था.
कर्नाटक के बेलगावी में दम घुटने से तीन युवकों की मौत हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक तीनों ने ठंड के मौसम में अपने कमरे को गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाया था. जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड कमरा बंद होने की वजह से बाहर नहीं निकल पाई और दम घुटने से तीन की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है.
मृतकों की पहचान रेहान मोटे (22), मोहीन नलबंद (23) और सरफराज हरपनहल्ली (22) के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने बताया कि बेहोश पाए गए शाह नवाज (19) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते अलमारी में बंद हुई 7 साल की बच्ची, दम घुटने से मौत... मेहसाणा में दर्दनाक हादसा
पुलिस ने कहा कि युवक आपस में रिश्तेदार हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना अमन नगर इलाके में हुई और मंगलवार को तब सामने आई जब माता-पिता ने कमरे का दरवाजा तोड़ा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये युवक सोमवार को एक समारोह में शामिल होने के बाद लौटे थे और बेलगावी में ठंड के मौसम के कारण, उन्होंने कमरे को गर्म करने के लिए चारकोल स्टोव जलाया था.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: नाला साफ करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, ठेकेदार पर उठे सवाल
कमरे में वेंटिलेशन नहीं था और दरवाजा अंदर से कसकर बंद था. अधिकारी ने बताया कि बंद कमरे में आग और धुएं के कारण ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया व चारकोल स्टोव से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण उनकी मौत हो गई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









