
'कभी लड़की को घर नहीं लाया, इसे क्या बीमारी है?' बेटे को अस्पताल ले गई मां
AajTak
मां, बेटे पर शादी का दबाव बना रही थी. फिर मां को लगा कि शायद उनके बेटे को कोई बीमारी है. इसलिए वह उसे चेकअप कराने के लिए मानसिक अस्पताल लेकर गई. बेटा भी मां की तसल्ली के लिए अस्पताल गया. लेकिन अब पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है.
एक महिला पर अपने बेटे की शादी कराने की सनक सवार हो गई. वह बेटे पर शादी का दबाव बनाने लगी. बार-बार उसे टोकने लगी. लेकिन बेटा शादी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था. ऐसे में महिला को लगा कि उसके बेटे में कोई कमी है या उसे कोई बीमारी है. इसलिए वह उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गई.
लेकिन यहां डॉक्टरों ने बताया कि खुद महिला एक बीमारी से ग्रस्त है. उन्होंने इस डिसऑर्डर का 'शादी का दबाव बनाने की बीमारी' (Force To Marry Disorder) नाम दिया. मामला चीन के हेनान प्रांत का है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 38 साल के वांग की शादी नहीं हुई. मां का कहना है कि वह कभी भी किसी लड़की को घर लेकर नहीं आया. जबकि मां चाहती थीं कि वांग उनकी होने वाली बहू को बार-बार घर लाए और परिवार के लोगों से मिलाए. फिर बाद में शादी कर लें.
मां बेटे पर शादी का दबाव बनाती थी
मां हर बार नए साल पर वांग पर दबाव बनाती थीं. लेकिन वांग कभी भी गर्लफ्रेंड को घर नहीं लाए. इसलिए मां को लगा कि उनके बेटे को कोई मानसिक बीमारी है. इसलिए वह चीनी नव वर्ष पर वांग को मानसिक अस्पताल (Psychiatrist) में चेकअप कराने के लिए ले गई. उन्हें लगता है कि बेटे का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है या शायद उसे कोई बीमारी है. वांग भी मां की तसल्ली के लिए अस्पताल चले जाते थे.
मां पहले भी बेटे को अस्पताल ले गई थी. अस्पताल में हर बार जांच के बाद डॉक्टर वांग को फिट करार देते. लेकिन इस नए वर्ष पर (4 फरवरी) को वांग की मां उसे फिर मानसिक अस्पताल ले गईं. जहां मनोचिकित्सक ने वांग की मां से कहा कि उन्हें अपने बेटे को शादी के लिए मजबूर करने की मानसिक बीमारी हो गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











