
कभी भी आ सकता है आपको हार्ट अटैक, इन दिक्कतों को ना करें इग्नोर करने की गलती
AajTak
हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा आजकल के समय में काफी आम हो गया है. ऐसे कई कारण हैं जिनके चलते हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. हम आपको कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी ज्यादा बढ़ा देती हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें और किसी भी दिक्कत को छोटी समझने की गलती ना करें.
आजकल के समय में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है. इसके लिए जो चीजें जिम्मेदार हैं उनमें शामिल हैं- स्ट्रेस, गलत खानपान, बेकार लाइफस्टाइल, नींद पूरी ना होना, शराब और सिगरेट का अत्यधिक मात्रा में सेवन. हार्ट अटैक और स्ट्र्रोक के खतरे से बचने के लिए जरूरी है कि आप शरीर में दिखने वाले संकेतों और लक्षणों पर खास ध्यान दें. आज हम आपको कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप सावधान रहें. आइए जानते हैं उन दिक्कतों के बारे में जिन्हें लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये दिक्कतें बढ़ने पर हृदय से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है.
कोलेस्ट्रॉल- कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद वैक्स के जैसा पदार्थ होता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर यह धमनियों को ब्लॉक कर देता है जिससे हृदय तक खून की सही मात्रा में नहीं पहुंत पाती, और इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप डाइट में डाइट्री फाइबर, लो फैट फूड्स को शामिल करें और रोजाना एक्सरसाइज करें.
डायबिटीज- जब आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता तब यह आपके हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप एक हेल्दी डाइट लें और समय-समय पर अपना ब्लड शुगर लेवल चेक कराते रहें.
हाइपरटेंशन- हाइपरटेंशन के कारण हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है. हाइपरटेंशन के कारण ब्लड प्रेशर का लेवल काफी ज्यादा हाई हो जाता है. जब आपका ब्लड प्रेशर का लेवल हाई होता है तो आपके दिल को ज्यादा काम करना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल में रखें. आप लो सोडियम और लो-फैट डाइट, एक्सरसाइज करके ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं. इसके साथ ही जरूरी है कि आप शराब का सेवन कम से कम करें और स्ट्रेस ना लें और हेल्दी वेट को मेनटेन करें.
मोटापा- मोटापे की वजह से आपका कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसके चलते हार्ट अटैक का खतरा होता है. ऐसे में जरूरी है कि आप एक हेल्दी वेट को मेनटेन करें. इसके लिए बैलेंस डाइट लें और फिजिकल एक्टिविटीज करते रहें.
स्मोकिंग- स्मोकिंग के कारण हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा होता है. कई स्टडीज में यह दावा किया गया है कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा 2 से 4 गुना ज्यादा होता है. स्मोकिंग करने से हृदय तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है, रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है और ब्लड क्लॉटिंग का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










