
'कभी गलत काम नहीं करूंगा...', कराहते हुए बोला बहराइच कांड का आरोपी, एनकाउंटर के बाद का Video
AajTak
यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के जिन 2 आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो पुलिस के सामने अपनी गलती मान रहे हैं और कराहते हुए कह रहे हैं कि अब कभी वो ऐसा अपराध नहीं करेंगे. जानकारी के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे.
यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के जिन 2 आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो पुलिस के सामने अपनी गलती मान रहे हैं और कराहते हुए कह रहे हैं कि अब कभी वो ऐसा अपराध नहीं करेंगे. जानकारी के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू है. आजतक के हाथ एनकाउंटर के तुरंत बाद का वीडियो लगा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपियों को पुलिस कंधे पर लादकर गाड़ी में बिठा रही है.
एनकाउंटर के तुरंत बाद का वीडियो आया सामने
इस वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी दोनों आरोपियों को कंधे पर लादकर गाड़ी में बिठाते दिख रहे हैं. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को कहते सुना जा सकता है कि 'तुम्हें भागना नहीं चाहिए था, गलत काम कर रहे हो तुम, हमपर फायरिंग भी कर रहे हो.' इसपर दर्द से कराहते आरोपी को कहते सुना जा सकता है कि हमसे गलती हो गई अब हम दोबारा कभी ऐसा नहीं करेंगे. हमें लगा था कि हम मौके से फरार हो जाएंगे लेकिन गलती हो गई. इसपर एक पुलिसकर्मी ने कहा कि तुम पहले ही एक अपराध कर चुके थे फिर गलती कर रहे थे. आरोपी कहता है कि सर अब कभी गलती नहीं करेंगे.
बहराइच एसपी ने क्या कहा
पकड़े गए आरोपियों को लेकर जानकारी देते हुए बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिन पांच लोगों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है उनके नाम मोहम्मद फ़हीन (नामजद), मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज (नामजद), अब्दुल हमीद (नामजद) और मोहम्मद अफजल है.
इस एनकाउंटर को लेकर बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा, 'पहले पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर मर्डर में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम उनके बताए जगह पर गई तो वहां रखे अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई. जवाबी फायरिंग में दोनों (सरफराज और फहीन) को गोली लगी है. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









