
कभी किराया देने के नहीं थे पैसे, छोड़ना चाहती थीं इंडस्ट्री, 'नागिन' बनकर छाएंगी प्रियंका?
AajTak
नागिन सीजन 7 की लीड हीरोइन कौन होगी, इससे पर्दा उठ गया है. प्रियंका चाहर चौधरी को शो की हीरोइन कास्ट किया गया है. उनके लुक से पर्दा हट गया है. फैंस उन्हें नागिन के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं. जानें उनकी जर्नी के बारे में...
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अब नई नागिन होंगी. सीजन 7 से उनके लुक का खुलासा हो गया है. नागिन के रोल में प्रियंका से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं. करियर में बुलंदियों को छू रहीं ये वही प्रियंका हैं जो एक वक्त शोबिज छोड़ना चाहती थीं. मुंबई में रहने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं. आज वो टीवी की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जा रही हैं. जानते हैं उनके इस शानदार सफर के बारे में...
कैसे शुरू हुई प्रियंका की जर्नी?
2019 में प्रियंका ने शो गठबंधन में सेजल का रोल कर टीवी डेब्यू किया था. वो मॉडलिंग से लेकर इवेंट होस्टिंग तक का काम कर चुकी हैं. कई म्यूजिक वीडियोज में उन्होंने काम किया है. हिंदी मूवी पेंडिंग लव, लतीफ टू लादेन, कैंडी ट्विस्ट में काम किया. लेकिन उनका पहला बड़ा ब्रेक शो उडारियां था. इस शो की वजह से वो रातोरात स्टार बनीं. टीवी की ट्रेडिंग हीरोइनों में शुमार हुईं. तेजो संधू के रोल में वो घर-घर में पॉपुलर हुईं. इस शो ने प्रियंका को स्टारडम का स्वाद चखाया.
प्रियंका की बदली किस्मत
उडारियां से मिली लाइमलाइट को प्रियंका ने बिग बॉस 16 में भुनाया. भले ही वो शो की विनर नहीं बनीं. लेकिन इस शो ने उनके करियर को बुलंदियों तक पहुंचाया. एक्ट्रेस ने नागिन प्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए एकता कपूर और सलमान खान को क्रेडिट दिया. नागिन वो शो है जिसने मौनी रॉय को बॉलीवुड का बड़ा नाम बनाया है. फैंस को पूरा यकीन है अब प्रियंका के करियर में भी चार चांद लगाने वाले हैं. वैसे इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की है. वो 6 भाई बहन हैं. वो अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी उठाती हैं. घर का खर्चा चलाती हैं. वो आर्मी बैकग्राउंड से हैं.
प्रियंका छोड़ने वाली थीं एक्टिंग

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












