
कभी कांशीराम के रहे करीबी, अब UP में कांग्रेस के खेवनहार होंगे बृजलाल खाबरी
AajTak
कांग्रेस में एक तरफ संगठन को धार देने के लिए नए अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. वहीं इस बीच यूपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPPCC) के लिए नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें बृजलाल खाबरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. बृजलाल खाबरी एक समय में बसपा के कर्मठ कार्यकर्ता और कांशीराम के करीबी हुआ करते थे, अब वो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खेवनहार होंगे.
बुंदेलखंड कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था. यहां की प्रमुख सीट झांसी से सुशीला नायर लंब समय तक लोकसभा सांसद चुनी जाती रहीं. वो देश की स्वास्थ्य मंत्री भी बनीं. अभी इसी बुंदेली धरा से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अपना नया अध्यक्ष मिला है. बृजलाल खाबरी को पार्टी ने यूपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. उनके नाम के अलावा पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान किया गया है.
बृजलाल खाबरी, बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन जिले की कोंच तहसील से आते हैं. इसी तहसील का एक छोटा गांव 'खाबरी' है, जहां से बृजलाल आते हैं और उनके नाम में खाबरी भी इसी गांव की देन है. जालौन के डीएवी पीजी कॉलेस से पढ़े बृजलाल खाबरी अपने दौर में एक लोकप्रिय छात्र नेता हुआ करते थे. छात्र राजनीति में उन्होंने लंबा अरसा बिताया, दो बार चुनाव भी लड़े, लेकिन कुछ मतों के अंतर से हार गए. पर उनके संगठनात्मक कौशल की खूब वाहवाही हुई.
कांशीराम के रहे खास
बृजलाल खाबरी, बहुजन समाज पार्टी के सर्वेसर्वा रहे कांशीराम के दलित मूवमेंट से काफी प्रभावित थे. उनके भाषण से प्रभावित होकर उन्होंने अपना घर बार छोड़ दिया और दलित मूवमेंट के साथ जुड़ गए़. साल 1999 में वो जालौन से लोकसभा सांसद बने. हालांकि इससे अगला चुनाव वो हार गए, लेकिन कांशीराम ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. वो बीएसपी के जोनल को-ऑर्डिनेटर भी रहे.
यूपी के हर जिले में किया काम
उत्तर प्रदेश का शायद ही ऐसा कोई जिला होगा, जहां बृजलाल खाबरी ने संगठन के लिए काम ना किया हो. वो गोरखपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पार्टी प्रभारी रहे और संगठन को मजबूत किया. उनका ये संगठनात्मक कौशल और दलित मूवमेंट से जुड़ा होना कांग्रेस को राज्य में फिर से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाएगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









