
कबाड़ी की दुकान से मिले स्केट्स, 3 में से दो भाइयों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन, वीडियो वायरल…
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु की सड़कों पर स्केटिंग करते इन तीन लड़कों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तीनों सगे भाई हैं और ड्राइवर के बेटे हैं. कबाड़ी की दुकान से मिले स्केट्स के बाद तीनों भाइयों ने जमकर प्रैक्टिस की और दो का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हो गया है. इन वीडियो को देखकर लोग तारीफ भी कर रहे हैं.
कहते हैं हुनर किसी का मोहताज नहीं होता… यह बात राजस्थान के तीन भाइयों पर लागू होती है. कबाड़ी की दुकान में एक भाई को स्केटिंग जूतों की एक जोड़ी मिली थी. उसी से तीनों ने प्रैक्टिस की और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो भाईयों का चयन भी हो गया.
राजस्थान में सड़कों पर स्केटिंग करते इन तीन लड़कों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को देखकर हर कोई इन लड़कों की प्रशंसा कर रहे हैं. वायरल वीडियो राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु का है. तीनों सगे भाई हैं और ड्राइवर के बेटे हैं.
दरसअल, बायतु के रहने वाले ड्राइवर मुश्ताक अली के बड़े बेटे अल्ताफ हुसैन को पास ही स्थित कबाड़ी की दुकान से एक जोड़ी स्केट्स मिले थे. उन्होंने इन्हीं जूतों से प्रैक्टिस शुरू की. पिता ने खूब मना किया. एक बार तो मुश्ताक ने बेटे को डांटते हुए जूते भी बाहर फेंक दिए थे. उन्हें डर था कि कहीं बच्चे गिरकर हाथ-पांव ने तुड़वा लें. लेकिन, मां ने हौंसला बढ़ाया और बेटों ने भी जिद नहीं छोड़ी.
लगातार प्रैक्टिस करने के बाद साल 2021 के अगस्त में बाड़मेर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्ताफ ने भाग लिया और उसका राज्य स्तर पर चयन भी हो गया. अल्ताफ ने राज्य स्तर पर चयन होने के बाद अपने दोनों छोटे भाईयों जावेद अख्तर और महबूत को भी प्रैक्टिस करवानी शुरू कर दी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










