
कबड्डी के गेम में क्राइम की एंट्री! क्यों विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के टारगेट पर हैं पंजाब के खिलाड़ी
AajTak
पंजाब में कबड्डी के खिलाड़ियों की हत्याएं कौन कर रहा है? 31 अक्टूबर को कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि 4 नवंबर को एक और प्लेयर को मौत की नींद सुला दिया गया. इस मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इसके साथ ही कबड्डी और क्राइम की स्याह दुनिया का एक और लिंक उजागर हो गया है.
कबड्डी का खेल. खेल के साथ गैंग, गैंगवार और ड्रग्स का नेटवर्क. ये पंजाब के कबड्डी मैदान से निकले असहज कर देने वाले शब्द हैं. पिछले कुछ वर्षों से पंजाब के कबड्डी का मैदान गोलियों से रक्तरंजित हो गया है. यहां कुछ सालों में 10 कबड्डी खिलाड़ियों का कत्ल कर दिया गया है. मंगलवार रात लुधियाना में 23 साल के कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह का कत्ल इस सिलसिले की ताजा बानगी है.
इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
घटना के वक्त गुरविंदर अपने दोस्तों धर्मवीर और लवप्रीत सिंह के साथ एक मेडिकल स्टोर में थे. ये लोग एक सामुदायिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे. तभी हमलावर अचानक आए. उन्होंने कुछ कहे पूछे बिना ही गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं.
इस फायरिंग में गुरविंदर और धर्मवीर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालांकि लवप्रीत जिंदा है. गोलीबारी का शिकार हुए लोगों को पहले समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया. यहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. गुरविंदर ने रास्ते में दम तोड़ दिया.
कबड्डी के सक्रिय खिलाड़ी थे गुरविंदर सिंह
स्थानीय लोग बताते हैं कि गुरविंदर सिंह एक सक्रिय कबड्डी खिलाड़ी थे. वे अक्सर स्थानीय और डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉम्पीटिशन में करते थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







