
कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल! कहा- देश को मजबूत, विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत
AajTak
कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में राजनीतिक विकल्प की कमी है, देश को मजबूत, विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत है. सिब्बल ने पार्टी में सुधार की जरूरत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पार्टी को यह दिखाने की जरूरत है कि वह सक्रिय है और सार्थक रूप से काम करने की इच्छुक है.
कांग्रेस के कई बड़े नेता जो राहुल गांधी के करीबी थे, उनमें से कई ने पार्टी छोड़ दी है. इस फेहरिस्त में ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद सरीखे नेताओं का नाम शामिल है. वहीं राजस्थान में सचिन पायलट और पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में फिर से पार्टी के भीतर ही कई सवाल उठने लगे हैं. इन सवालों को और बल तब मिला जब कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा दिए. पीटीआई को दिए एक विशेष इंटरव्यू में सिब्बल ने स्वीकार किया कि वर्तमान में बीजेपी के लिए कोई मजबूत राजनीतिक विकल्प नहीं है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है और कांग्रेस मौजूदा विकल्प हो सकती है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









